Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

महाशिवरात्रि पर अरोरा परिवार बांटेगा 25 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी, मनकामेश्वर मंदिर में जुटेंगे श्रद्धालु

सीहोर। शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा द्वारा इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर में अरोरा परिवार की ओर से 25 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी और म_े का वितरण किया जाएगा।
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वर धाम में भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश भर से लाखों श्रद्धालु शामिल होने पहुंच रहे हैं। ऐसे में नगर में आने वाले भक्तों और स्थानीय श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अरोरा परिवार एवं अरोरा मित्र मंडल द्वारा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
तैयारियां हुई शुरू
इस विशाल आयोजन को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। अरोरा परिवार ने नगरवासियों और बाहर से आने वाले भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर महादेव के दर्शन करें और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करें। यह परंपरा अरोरा परिवार द्वारा वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button