
रेहटी। भोपाल से मां बिजयासन धाम सलकनपुर दर्शन करने के लिए आए दशनार्थियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर भैरो घाटी के पास पलट गई। घटना में 8 लोग घायल हो गए। इनमें से एक 14 वर्षीय बालिका को गंभीर चोंटे आर्इं है, 7 अन्य लोग सामान्य बताए जा रहे हैं। गाड़ी पलटने का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार रविवार को इंडस टाउन होशंगाबाद रोड भोपाल निवासी दो परिवार एक गाड़ी में सवार हो मां बिजयासन धाम सलकनपुर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे देर शाम को जब वापस सलकनपुर से सड़क मार्ग से नीचे उतर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी भैरो घाटी के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार कुमकुम राजपूत पिता नर्मदा सिंह 14 वर्ष को सिर में ज्यादा चोटें आई हैं। इसके अलावा नंदिनी पिता राजेश राजपूत 13 वर्ष, आराध्या पिता मनोज सोनी उम्र 7 वर्ष, उमा सोनी पत्नी मनोज सोनी 34 वर्ष, राजेश राजपूत पिता भरत सिंह 42 वर्ष, अनीता राजपूत पत्नी नर्मदा सिंह 39 वर्ष, राजवीर पिता राजेश राजपूत 6 वर्ष और रिधम पुत्री मनोज सोनी 10 वर्ष को मामूली चोटें आई हैं। रेहटी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रवाना की गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज कराया गया है। एक बालिका को थोड़ी चोटें आर्इं है, शेष लोग सामान्य हैं। गाड़ी पलटने का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।