Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बच्चे के जमाल उतारने आंवलीघाट आ रहे थे, लेकिन देलावाड़ी में खाई में गिरी लोडिंग, तीन की मौत, 9 घायल

- घायलों को औबेदुल्लागंज रिफर किया

रेहटी। भोपाल से आंवलीघाट बच्चे के जमाल उतारने के लिए जा रहे लोगों से भरी एक लोडिंग आॅटो देलावाड़ी की खाई में गिर गई। इस घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेहटी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एवं घायलों को एम्बुलेंस से औबेदुल्लागंज रिफर किया गया। इसके बाद मृतकों को रेहटी अस्पताल लाया गया, जहां पर तीनों महिलाओं का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के गुनगा से मीणा परिवार के लोग बच्चे के जमाल उतारने के लिए सुबह घर से निकले थे। सभी लोग टाटा लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी05एलए0566 से आंवलीघाट जा रहे थे। इनकी गाड़ी दोपहर करीब डेढ़ बजे देलावाड़ी घाट पर पहुंची। गाड़ी तेजी स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर देलावाड़ी की खाई में जा गिरी। घटना में दुरिया बाई पति मिश्री लाल उम्र 90 वर्ष निवासी ग्राम नामदारपुरा जिला भोपाल, सावित्री बाई पति छोटे राम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम नामदारपुरा जिला भोपाल और फूलवती बाई पति रामनारायण निवासी ग्राम लसुड़िया पठार जिला भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में 15 से अधिक लोग बैठे हुए थे, इनमें से 9 घायलों को औबेदुल्लागंज के लिए रिफर किया गया।
ये हुए घायल-
लोकेश पिता संजू उम्र 7 वर्ष, भोजराम पिता जगन्नाथ उम्र 60 वर्ष, रतनबाई पति भोजराम उम्र 60 वर्ष, अजुद्धीबाई पति डालचंद्र उम्र 45 वर्ष, तिरूपति पिता रामसिंह उम्र 15 वर्ष, रिंकी पति घनश्याम उम्र 30 वर्ष, सुनीता पति रामसिंह उम्र 35 वर्ष, प्रीति पति नरेंद्र उम्र 30 वर्ष, राजा उम्र 26 वर्ष, लीलाबाई पतिा सीताराम उम्र 60 वर्ष, प्रिंस पिता नरेंद्र 5 वर्ष, अजुद्धीबाई पति भैरोसिंह उम्र 50 वर्ष, माखन 60 वर्ष, चंदाबाई पति सुधीर उम्र 45 वर्ष और मलखान सिंह उम्र 26 वर्ष घायल हुए। इनमें से 9 लोगों को औबेदुल्लागंज रिफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button