
रेहटी। भोपाल से आंवलीघाट बच्चे के जमाल उतारने के लिए जा रहे लोगों से भरी एक लोडिंग आॅटो देलावाड़ी की खाई में गिर गई। इस घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेहटी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एवं घायलों को एम्बुलेंस से औबेदुल्लागंज रिफर किया गया। इसके बाद मृतकों को रेहटी अस्पताल लाया गया, जहां पर तीनों महिलाओं का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ये हुए घायल-
लोकेश पिता संजू उम्र 7 वर्ष, भोजराम पिता जगन्नाथ उम्र 60 वर्ष, रतनबाई पति भोजराम उम्र 60 वर्ष, अजुद्धीबाई पति डालचंद्र उम्र 45 वर्ष, तिरूपति पिता रामसिंह उम्र 15 वर्ष, रिंकी पति घनश्याम उम्र 30 वर्ष, सुनीता पति रामसिंह उम्र 35 वर्ष, प्रीति पति नरेंद्र उम्र 30 वर्ष, राजा उम्र 26 वर्ष, लीलाबाई पतिा सीताराम उम्र 60 वर्ष, प्रिंस पिता नरेंद्र 5 वर्ष, अजुद्धीबाई पति भैरोसिंह उम्र 50 वर्ष, माखन 60 वर्ष, चंदाबाई पति सुधीर उम्र 45 वर्ष और मलखान सिंह उम्र 26 वर्ष घायल हुए। इनमें से 9 लोगों को औबेदुल्लागंज रिफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।