News

अभा क्षत्रिय महासभा की देश व्यापी रथयात्रा का सीहोर जिला आगमन हुआ भव्य स्वागत

सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का आर्थिक आधार पर आरक्षण, सामाजिक समरसता एवं क्षत्रीय महापुरुषों के इतिहास को संरक्षण प्रदान करने की मांग को लेकर जारी देश व्यापी  तीसरी रथयात्रा का सीहोर जिले में आगमन पर आष्टा के बमूलिया खीची जोड़ पर, रसुलिया खास, अमलाहा एवं सागर चौपाल पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत के साथ ही विशाल रैली के रूप में सीहोर के प्रमुख मार्ग इन्दौर नाके पर करणी सेना द्वारा एवं तहसील चौराहा, लिसा टॉकिज मुख्य बाजार में ब्राह्मण समाज, कायस्त समाज, सोनी समाज, महेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, कोतवाली चौराहे से होते हुए बस स्टेण्ड पर सपाक्स के जिला प्रमुख एवं अन्य साथियों व समाजों द्वारा पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम गीता भवन मे सम्पन्न हुआ। जिसमे रथयात्रा मे सम्मलित अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, जे.पी.एस.चौहान, सन्तुनुसिंह चौहान, आशुतोष शेखावत तथा अयोध्या पीठ के पूज्य बालमुकुन्दजी आचार्य सहित अन्य अतिथियों का स्वागत सम्भागीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष गणेश सिंह चौहान, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह राजावत, संजय सिंह राठौड़, इन्द्रपाल सिंह गहरवाल, मोकम सिंह हाड़ा, मुकेश दरबार, छतरसिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह गहरवार, आनन्द सिंह राजपूत, डॉ. बलवीर सिंह तोमर तथा अन्य सामाजिक बन्धुओं ने आये हुए अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। महासभा के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जम्मू से लेकर पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान मप्र छत्तीसगढ महाराष्ट्र बंगाल झारखंड बिहार असम मेघालय उत्तरप्रदेश होकर 7 अक्टूबर 2022 को राजघाट जंतर मंतर दिल्ली मे सम्पन्न होगी।
कार्यक्रम में डॉ.बलवीर तोमर, उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार तथा अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तवर द्वारा यात्रा के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि उक्त देश व्यापी यात्रा आर्थिक आधार पर आरक्षण, समाज मे समरसता तथा क्षत्रिय महापुरषों के इतिहास संरक्षण की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की यह तीसरी यात्रा है।  इसके पूर्व 70 हजार किलोमीटर की दो यात्रायें महासभा द्वारा निकाली जा चुकीं है, जिसके फलस्वरूप अनारक्षित वर्ग को आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल सका है। इस यात्रा का उद्देश्य सभी जातियों को साथ लेकर व उनके उत्थान के लिये की जा रही है। महासभा की यात्रा के अंत मे  राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जावेगा। कार्यक्रम मे क्षत्रिय राजपूत समाज के अतिरिक्त आदिगोड़, ब्राहाण समाज के अनिल शर्मा, सनाढ्य समाज के पं सन्तोष शर्मा, राठौर समाज के विवेक राठौर, राजाराम बड़े भाई, सपाक्स जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, रमाकांत समाधिया, बालमुकुंद पालिवाल सहित अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में महिला मण्डल की क्षत्राणि मन्जु सिंह राठौड़, रशमी तोमर, ममता ठाकुर, नीरजा तोमर, प्रमीला राठौड़ व प्रीतिसिंह बैस उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान द्वारा किया व अंत में आभार वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा व्यक्त किया गया तथा अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा द्वारा चिन्तामण श्री गणेशजी की प्रतिमा भेट की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button