
सीहोर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। आगामी 26 अप्रैल को जिले के 07 निर्धारित केंद्रों पर यह महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित की जाएगी। कलेक्टर बालागुरु के. के मार्गदर्शन में परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा, वहीं दूसरा सत्र दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 15 में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका दूरभाष नंबर 07562-226856 है। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो परीक्षा संबंधी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
निगरानी के लिए उडऩदस्ता दल तैनात
नकल रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए कलेक्टर ने उडऩदस्ता दलों का गठन किया है। ये दल परीक्षा के दौरान सभी सात केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं पर सीधी निगरानी रखेंगे। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करें।
इन केंद्रों पर बैठेंगे परीक्षार्थी
आवासीय खेलकूद संस्थान, भोपाल नाका
स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल, पुलिस लाइन
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज
शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस
शासकीय कन्या महाविद्यालय