
सीहोर। भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सीहोर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बग्गी, घोड़े, ढोल-ढमाके और डीजे के साथ भगवान परशुराम की झांकी भी निकली। शहर के खजांची लाईन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लिसा टॉकीज चौराहे के पास समाप्त हुई। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के महिला, पुरूष एवं युवाओं का हिन्दू उत्सव
3 मई भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर से शुरू हुआ परशुराम जन्मोत्सव 8 मई को भव्य शोभायात्रा एवं भोज के साथ समाप्त हो गया। इस दौरान जहां 3 मई भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला खजांची लाईन में भगवान श्री परशुराम का पूजा-पाठ किया गया तो वहीं महिला मंडल द्वारा कलश एवं पूजन थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। 8 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं भोजन का आयोजन भी किया गया।
भगवान परशुराम के साथ सजाई गई अन्य झांकियां-
एक रंग में नजर आए महिला-पुरूष-
भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा के दौरान महिलाएं एवं पुरूष एक ही रंग में नजर आए। सभी को एक जैसे पिंक कलर के साफे बांधे गए थे। हालांकि ड्रेस कोड में पुरूषों के लिए कुर्ता-पायजामा रखा गया था तो वहीं महिलाओं के लिए पिंक साड़ी रखी गई थी। इस दौरान युवाओं का उत्साह भी चरम पर नजर आया और बड़ी संख्या में युवाओं ने आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई। कई बच्चे भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते हुए नजर आए। यहां बता दें कि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से किसी भी प्रकार के चल समारोह सहित धार्मिक आयोजन बड़े स्तर पर नहीं हुए। इसी तरह परशुराम जयंती पर प्रतिवर्ष निकलने वाला चल समारोह भी नहीं निकल पाया था। इस बार धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई गई।
भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने किया चल समारोह का स्वागत-
इन कथावाचकों का हुआ सम्मान-
आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका-
भव्य शोभायात्रा सहित पूरे आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की बेहद अहम भूमिका रही। भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश और सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालमुकुन्द पालीवाल, महिला संठगन की अध्यक्ष नीलम शर्मा, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष सुभाष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चल समारोह की
भगवान श्री परशुराम हमारे आराध्य देव-
इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालमुकुंद पालीवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चल समारोह की महिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा, युवा अध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान श्रीविष्णु के छठे अवतार हैं और हमारे आराध्य देव हैं। सभी ब्राह्मणों को घरों में उनकी पूजा करनी चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि अब हर वर्ष इसी तरह एवं इससे बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा, ताकि हमारे समाज के युवा इस परंपरा को देखें एवं समझे। हमारे समाज के युवा ही समाज का भविष्य भी हैं, इसके लिए जरूरी है कि वे सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं। सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष भव्य चल समारोह में शहर के सभी कथा वाचक, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। एक ओर जहां जगह-जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। उन्होंने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है एवं अगले वर्षों में इसे भव्य रूप से किया जाएगा। अंत में चल समारोह के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास ने सभी समाजजनों का आभार प्रकट किया है।