
सीहोर-रेहटी। चुनावी साल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक दिखाने एवं लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू होने के लिए विकास यात्राएं शुरू की गर्इं हैं। प्रदेशभर में शुरू हुई इस विकास यात्रा का प्रमुख कार्यक्रम भिंड में था, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। मुख्यमंत्री की विधानसभा बुदनी में रतनपुर (सेमरी) से यात्रा की शुरुआत हुई। विकास यात्रा से पहले
भाजपा सरकार ने गढ़े हैं विकास के आयाम-
सांसद-कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, किया निराकरण
इन ग्राम पंचायतों में निकली विकास यात्रा-
सीहोर जिले में विकास यात्रा की शुरुआत बुदनी विकासखंड सहित अन्य सभी विकासखंडों से हुई। बुदनी विकासखंड की ग्राम पंचायत रतनपुर, सेमरी, बोरी, सगोनिया में विकास यात्रा निकली। 6 फरवरी को ये विकास यात्रा भड़कुल, बारधा, खेरी, बोरधी पहुंचेगी। इसी तरह आष्टा विकासखंड की ग्राम पंचायत कजलास, जीवापुर महोड़िया, कुंडिया नाथू, बमुलिया रायमल, खजुरिया जावर तथा मेहतवाडा में विकास यात्रा पहुंची तो वहीं 6 फरवरी को भानाखेड़ी, खटसुरा, बीलपान, सेमलीबारी, ग्वालि, ग्वाला पहुंचेगी। सीहोर विकासखंड की ग्राम पंचायत चांदबड़, लोंदिया, देवली, धनखेड़ी, मूंडला कला, कराड़ियाभील, सेवनिया तथा जमोनिया तालाब, रायपुरा, मुंगावली, मुहाली, सेमरादांगी में यात्रा निकली तो वहीं 6 फरवरी को ग्राम पंचायत महोड़िया, संग्रामपुर, मूंडलाखुर्द, सेमलीकला, लसूड़िया धाकड़, लसूडिया खास, खारपा, बराड़ी कला, सतोरनिया, छापरी दोराहा, जमोनियाखुर्द, सोनकच्छ में यात्रा पहुंचेगी। नसरूल्लागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत चकल्दी, लावापानी, अमीरगंज, पाटतलाई, कोठरा से यात्रा निकली तो वहीं 6 फरवरी को ग्राम पंचायत नंदगांव, खनपुरा, तजपुरा, चिचलाह कला तथा सोयत में यात्रा पहुंचेगी।