
सीहोर। शहर को विकसित और व्यवस्थित विकास देने के लिए नगर पालिका परिषद सार्थक प्रयास कर रही है। इससे शहर महानगर की तर्ज पर विकसित हो रहा है। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने गुरुवार को शहर के वार्ड क्रमांक आठ में जारी करीब 13 लाख के विकास कार्य के विकास कार्य के भूमि पूजन के दौरान कहे।
गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यहां पर करीब 13 लाख के रोड और नाली निर्माण का भूमि पूजन क्षेत्रवासियों से करते हुए कहाकि विकास के लिए भाजपा सरकार के पास धन की कमी नहीं है और हम मिलजुलकर शहर की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कर रहे हैं। इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान वार्ड पार्षद पूर्णिमा दिनेश कुशवाहा ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कारण ही वार्ड की सभी समस्याओं का निदान हो रहा है। हमारे परिषद के सक्रिय अध्यक्ष श्री राठौर के नेतृत्व में बिना भेदभाव के विकास कार्य पूर्ण कराए जा रहे है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने करीब 13 लाख से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसमें वार्ड के अंतर्गत आने वाले कलेक्ट्रेट के सामने रीता दुबे के घर से मैन रोड तक रोड और नाली निर्माण जिसकी लागत करीब साढ़े आठ लाख और कुशवाहा वाली रोड कीबर चार लाख की लागत से बनाए जाने वाले रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, प्रदीप बिजोरिया, कमलेश राठौर, प्रदीप गौतम, अजय पाल राजपूत, विरेन्द्र परमार, लोकेन्द्र वर्मा, विजय कोली के अलावा वार्डवासी और क्षेत्रवासी शामिल थे।