News

गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया अभी अधर में

खंडवा
ग्राम मछोंडी रैयत की कालोनी पेठिया में सरकारी गेहूं की अफरा-तफरी करने वाली फर्म को अब तक ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया है। इस फर्म के ब्लैक लिस्ट नहीं होने से दूसरी फर्म को अनुबंधित करने की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में कंट्रोल दुकानों तक अनाज के परिवहन की नई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने वालों पर प्रकरण दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन ने इनाम तो घोषित कर दिया है लेकिन अफरा-तफरी करने वाली गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया अभी अधर में ही अटकी हुई है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए शासन को 27 जनवरी को पत्र लिखा था। इसके साथ ही संबंधित आरोपित सादिक पुत्र मोहम्मद याकूब के घर भी कंपनी को ब्लैक लिस्ट किए जाने संबंधित नोटिस चस्पा करा दिया गया। हालांकि शासन की ओर से अभी फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। नागरिक आपूर्ति निगम में अनुबंधित गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा खंडवा सेक्टर की कंट्रोल दुकानों पर सरकारी अनाज परिवहन किया जाता था। गेहूं की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद खंडवा सेक्टर की करीब 470 कंट्रोल दुकानों पर अनाज के परिवहन की व्यवस्था रूक गई है। हालांकि नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों का कहना है कि मार्च में वितरित होने वाले अनाज का आवंटन अभी शासन की ओर से नहीं आया है। अनाज का आवंटन आने से पहले ही नई फर्म के माध्यम से अनाज के परिवहन की व्यवस्था कर ली जाएगी। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक शरद अग्रवाल ने बताया कि हमने फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है। जल्द ही कार्रवाई शासन की ओर से की जाएगी। विदित हो कि गेहूं की अफरा-तफरी के मामले में फर्म के संचालम मोहम्मद सादिक पुत्र मोहम्मद याकूब, ट्रक चालक फहीम, ट्रक मालिक अरबाज चौहान पुत्र अकरम, शहबाज पुत्र अकरम चौहान एवं गोदाम मालिक मोहम्मद जाफर पुत्र मोहम्मद रफीक पर जावर थाने में प्रकरण दर्ज है। इनमें से एक भी आरोपित की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने फरार आरोपितों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добре дошли в нашия уебсайт, където ще намерите най-добрите лайфхаци, кулинарни идеи и полезни статии за градинарство. Независимо дали търсите съвети за бързи и лесни трикове в кухнята или желаете да научите как да отглеждате своя собствен градински огород, ние имаме всичко, от което се нуждаете. Изберете любимите си теми и започнете да откривате нови начини за усъвършенстване на ежедневието си. Az 5 növény, amit először elpusztítanak a sáska A tökéletes A tökéletes mosás titka: egy háziasszony egyszerű gyógymódja fillérekért A paradicsom meggyökerezett: Érdekes trükk a makulátlan padlóért: Mágneses viharok hatása ma: mi várható ma a naptól (grafikon) : "Főzési mágia: egy olyan vacsorafogás, amely nem igényel folyamatos A kanapé szaga percek alatt eltűnik: egy orvosság csodákra Як готувати смачні страви, вирощувати здорові овочі та дізнаватися корисні лайфхаки - все це ви зможете знайти на нашому сайті. Поглиблюйте свої знання про кулінарію, садівництво та багато інше разом з нами!