Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

परमात्मा की प्राप्ति के तीन मार्ग- ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग: मुख्यमंत्री

बुदनी विकासखंड के आमोन में महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन मार्ग बताए गए हैं- ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग। संत ज्ञान मार्ग से ईश्वर को प्राप्त करते हैं, भक्ति मार्ग से भी भगवान की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही कर्म मार्ग से भी ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कर्म मार्ग पर चलने की कोशिश करना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विकासखंड के ग्राम आमोन में महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए एवं संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान ने जो काम अपने लिए निश्चित कर दिया है उसको मेहनत और ईमानदारी से करेंगे तो भगवान को प्राप्त करना आसान होगा। यदि किसान पूरी मेहनत और लगन से खेती करके फसल उगाएं, डॉक्टर निस्वार्थ भाव से मरीजों का इलाज करें और शिक्षक ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे तो कर्म के मार्ग पर चलते हुए ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जमाना था, जब महिलाएं घर से नहीं निकलती थी, पुरुष ही अक्सर चुनाव लड़ा करते थे। मैंने महिला सशक्तिकरण के लिए चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इसके फलस्वरूप आज अनेक नगर एवं ग्राम पंचायतों में महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को खुद ही पूरा कर सके, इसके लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाई गई है। सभी महिलाओं के पंजीयन का कार्य सुनिश्चित किया गया है और 10 जून से पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि लाडली बहना योजना के तहत डाली जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब माता-पिता के प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा विद्यार्थियों की फीस भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याज की चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए डिफाल्टर किसानों का ब्याज भी प्रदेश सरकार द्वारा भरा जाएगा।
तीन दिनों तक मनाया जाएगा देवी महालोक महोत्सव-
मुख्यमंत्री ने कहा कि सलकनपुर में देवीलोक बनने जा रहा है। इसके लिए सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 16 मई से गांव-गांव में रथ आएगा। इसमें सभी को हर घर से एक शिला (ईंट) देवी लोक के लिए भेंट करना है, ताकि देवीलोक के निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव में भी सभी लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए और देवी विजयासन का आशीर्वाद प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में महंत नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज, महंत महावीरदास ब्रह्मचारी जी महाराज, मानस मोहिनी संध्या तिवारी जी से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button