
जबलपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-कुसम्ही खंड के बीच 5 सितंबर 2023 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के विस्तार और उत्तर रेलवे के वाराणसी यार्ड में 15 अक्टूबर 2023 तक यार्ड रिमॉडलिंग के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेने निरस्त, डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी। इनका विवरण इस प्रकार है-
ये गाड़ियां होंगी निरस्त –
01 सितंबर 2023 को ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल, 04 सितंबर 2023 को ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल गाड़ियां निरस्त रहेंगी। इसी प्रकार 04 सितंबर 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस भटनी जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
05 सितंबर 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस भटनी जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
03 सितंबर 2023 तक एवं 05 सितंबर 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 31 अगस्त 2023 से 04 सितंबर 2023 तक एवं 06 सितंबर 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भटनी जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
इनका किया गया मार्ग परिवर्तित-
31 अगस्त से 3 सितंबर 2023 एवं 5 से 10 सितंबर 2023 व 12 से 17 सितंबर, 2023 की ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बधारी कलां- वाराणसी- जौनपुर- औंड़िहार जंक्शन से चलेगी। 31 अगस्त से 4 सितंबर 2023, 6 से 11 सितंबर 2023 एवं 13 से 18 सितंबर 2023 की ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर- अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया औंड़िहार जंक्शन-जौनपुर-वाराणसी- बधारी कलां चलेगी। 31 अगस्त 7, 14, 21 एवं 28 सितम्बर तथा 5 एवं 12 अक्टूबर, 2023 की ट्रेन संख्या 19305 डॉ. अंबेडकर नगर- कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया अतरौली रोड-जौनपुर जं.-जाफराबाद जं.-सुल्तानपुर जंक्शन चलेगी। 3, 10, 17, 24 सितंबर और 1 एवं 8 अक्टूबर, 2023 की ट्रेन संख्या 19306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया अतरौली रोड-जौनपुर जंक्शन-जाफराबाद जं.-सुल्तानपुर जं. चलेगी।
इन गाड़ियोें को मिला स्टापेज-