
सीहोर। सलकनपुर में तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। देवीलोक महोत्सव के दौरान तीन दिन तक सलकनपुर में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सलकनपुर में महाकाल लोक की तर्ज पर बनने जा रहे सलकनपुर देवीलोक के निर्माण की आधारशिला भी रखी जाएगी। देवीलोक महोत्सव में प्रत्येक ग्राम एवं नगर के नागरिकों को शामिल करने तथा देवीलोक के निर्माण के लिए प्रत्येक घर से शिला (ईंट) देवी विजयासन के देवीलोक निर्माण में अर्पित करने के लिए रथ यात्रा निकाली जाएगी।
इस रथ यात्रा से एक दिन पहले 15 मई को प्रात: 11 बजे कार्तिकेय चौहान सलकनपुर में देवी विजयासन की चरण पादुका का पूजन करेंगे। पूजा-अर्चना के पश्चात देवी विजयासन की चरण पादुका को रथ में स्थापित किया जाएगा। देवी विजयासन की चरण पादुका स्थापित किए गए रथ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 मई को मुख्यमंत्री निवास से सीहोर जिले की चारों विधानसभा के लिए रवाना करेंगे। इस रथ के माध्यम से नागरिकों को देवीलोक महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों को देवीलोक की आधारशिला रखने के लिए प्रत्येक घर से एक शिला (ईंट) प्रदान कर देवीलोक के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
गांव तथा नगरों में यह होंगे कार्यक्रम –
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि देवीलोक महोत्सव के पूर्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तथा नगर के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई तथा रंगरोगन कर आकर्षक विधुत सज्जा की जाएगी। देवीलोक महोत्सव का क्षेत्र में प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। ग्रामों तथा नगरीय निकायों में अधिक से अधिक नागरिक महोत्सव में शामिल हो, इसके लिए दीवार लेखन तथा प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स एवं बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी गांव तथा नगरों में ढोल-नगाढ़ों के साथ शिला एवं चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रत्येक घर से एक शिला (ईंट) संकलित की जाएगी। यात्रा पर गुलाल एवं पुष्पवर्षा भी की जाएगी।
देवीलोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम –
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक दिन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। देवीलोक महोत्सव के दौरान अनेक सांस्कृति तथा धार्मिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देवीलोक महोत्सव में 29 मई को रंगोली प्रतियोगिता, कलश एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता, मिट्टी के दीए सजाओ प्रतियोगिता, माता का श्रंगार प्रतियोगिता, महिला भजन मंडल द्वारा भजन तथा 51,000 दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा। इसी प्रकार 30 मई को पुरूषों की भजन मण्डली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। देवीलोक महोत्सव के तीसरे दिन 31 मई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम दिवस पर माताजी की चुनरी, शिला, कलश यात्रा, वैद्विक रीति से स्वस्ति गान तथा मंत्रोच्चार, भूमि पूजन तथा शिला पूजन, धर्मगुरुओं एवं कथा वाचकों का सम्मान तथा प्रसिद्ध कलाकार द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
Related Articles
-
केंद्रीय मंत्री शिवराज देंगे बड़ी सौगात, इछावर में 36 सडक़ों का भूमिपूजन 27 को, बोरदी कलां में सजेगा मंच -
पं. मिश्रा की कथा सुनने अमेरिका-बांग्लादेश से आए श्रद्धालु… -
भैरुंदा के यह दुकानदार किसानों से कर रहे थे छल, अमानक बीज बेचने पर 9 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित -
एनएसयूआई के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कॉलेज में कोई नाच-गाना नहीं हुआ, बाबा साहेब पर राजनीति न करे कांग्रेस -
सीहोर के चिंतामन गणेश की चौखट से जीतू पटवारी का शंखनाद, मैच फिक्सिंग वाले चुनाव के खिलाफ पूरे मप्र में उतरेगी कांग्रेस -
बुधनी-शाहगंज मार्ग के गड्ढे भरने के लिए सडक़ पर उतरे लोग, हरकत में आया प्रशासन