
सीहोर। ट्राइडेंट ग्रुप के लिए यह गर्व का क्षण है। ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा सांसद के तौर पर लेबर (श्रम) टेक्सटाइल (वस्त्र) और स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) पर बनी महत्वपूर्ण पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह समिति देश के प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में नीति निर्माण और आवश्यक सुधारों की देखरेख करती है।
बता दें राजिंदर गुप्ता एक जाने-माने उद्योगपति और दूरदर्शी समाजसेवी हैं। उनके पास मैन्युफैक्चरिंग, ग्लोबल ट्रेड और वकफोर्स डेवलपमेंट में दशकों का व्यावहारिक अनुभव है। उनका नामांकन ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर अमेरिका से बढ़ते टैरिफे दबाव और कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए मजबूत स्किलिंग फ्रेमवर्क की आवश्यकता जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। कमिटी को उम्मीद है कि उनके गहन इंडस्ट्री ज्ञान से इन क्षेत्रों में मूल्यवान मार्गदर्शन मिलेगा।
साधारण शुरुआत से ग्लोबल लीडर तक
मालूम हो कि 1980 के दशक के मध्य में मामूली संसाधनों के साथ शुरुआत करते हुए राजिंदर गुप्ता ने ट्राइडेंट ग्रुप को दुनिया के अग्रणी एकीकृत टेक्सटाइल और पेपर ग्रुप में से एक बना दिया। आज ट्राइडेंट ग्रुप 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का एक ग्लोबल उद्यम है, जिसमें 17,500 से अधिक लोग कार्यरत हैं। इंडस्ट्री लीडरशिप के अलावा श्री गुप्ता शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी पहलों में भी सक्रिय रूप से योगदान देते हैं।