Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

भाजपा के सलकनपुर मंडल सहित जिले के अन्य मंडलों में हुआ त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग

वरिष्ठ नेता पहुंचे, खो-खो, कबड्डी के विजेताओं को दिया 25-25 हजार रुपए का ईनाम

रेहटी। भाजपा के दो दिनी त्रिवेद प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत 30 अप्रैल से हुई। इस दौरान सलकनपुर मंडल द्वारा सलकनपुर स्थित धर्मशाला में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें मंडल प्रभारी गुरूप्रसाद शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हाल ही में संपन्न हुई खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में मंडल के अंतर्गत आने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपए के पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र भी दिए गए। त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के लिए दो दिन तय किए गए थे, जिनमें से जिले के सलनकपुर मंडल सहित अन्य मंडलों में 30 अप्रैल को प्रशिक्षण किया गया तो वहीं कई मंडलों में आज त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग होगा।
त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहे। हम सभी को हमारे प्रमुख आयोजनों में सक्रियता से भागीदारी निभानी है। भाजपा का स्थापना दिवस, स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सहित पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाएं। प्रशिक्षण वर्ग को भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने भी संबोधित किया। इससे पहले भाजपा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, अनार सिंह चौहान, आसाराम यादव, राजेंद्र पटेल सहित अन्य नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत पार्टी के पितृपुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button