
रेहटी। मां बिजासन धाम सलकनपुर को मुख्यमंत्री की मंशानुरूप भव्यता प्रदान करने के लिए लगातार निर्माण एवं विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यटन निगम द्वारा सलकनपुर के मेला ग्राउंड पर 102 दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन निर्माण कार्य
सलकनपुर के विकास के लिए सरकार करोड़ों रुपए की राशि खर्च करके विश्व स्तर का स्थान बनाने की कवायद में जुटी हुई है, लेकिन भ्रष्ट सिस्टम ने यहां भी अपनी कार्यप्रणाली को नहीं बदला। यही कारण है कि सलकनपुर में निर्माण कार्य के लिए आ रही रेत बेहद घटिया क्वालिटी की बुलाई जा रही है। इसी तरह गिट्टी भी यहां घटिया उपयोग की जा रही है। इसी तरह लोहा भी उच्च स्तर का नहीं है।
26 करोड़ का प्रोजेक्ट, डेटलाइन जुलाई-23 तक-
इनका कहना है-
सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्य की सामग्री को लैब में टेस्ट किया जाता है। उसके बाद ही उसका उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्यों का पर्यटन निगम के इंजीनियरों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मैं खुद भी निरीक्षण करता हूं। मंदिर की दुकानें बनाई जा रही हैं, ऐसे में घटिया सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
– ब्रजेश तिवारी, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, पर्यटन विकास निगम
सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए टेस्टिंग लैब में सामग्री की जांच की जा रही है। विभाग के अधिकारियों एवं मंदिर समिति की निगरानी में कार्य चल रहा है। जिला अधिकारियों द्वारा भी लगातार कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में घटिया सामग्री का उपयोग करने का सवाल ही नहीं उठता।
– मनोज कुमार जैन, ठेकेदार, एमके इंजीनियर्स ग्रुप, भोपाल