Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

नगरीय निकाय चुनाव: सुबह 9 बजे तक रेहटी में 28, नसरूल्लागंज में 13.58 और आष्टा में 19.12 प्रतिशत हुआ मतदान

सीहोर-रेहटी।
सीहोर जिले में नगरीय निकाय चुनाव दूसरे चरण के मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरू हो गए। 9 बजे तक हुए मतदान में रेहटी नगर परिषद के लिए 28 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यहां पर 1354 पुरूष एवं 952 सहित कुल 2306 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इसी तरह बुदनी में 15.27 प्रतिशत मतदान हो गया था। यहां पर 1151 पुरूष एवं 744 महिलाओं ने वोट डाले। आष्टा नगर पालिका परिषद के लिए चल रहे मतदान में 19.12 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पर 4105 पुरूष एवं 3433 महिलाओं ने वोट डाले। कोठरी में सुबह 9 बजे तक सबसे अधिक मतदान हुआ। 9 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार कोठरी में 34.44 प्रतिशत वोट डल गए। यहां पर 1291 पुरूष एवं 1311 महिलाओं ने वोट डाल दिए। जावर में भी 20.57 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर 684 पुरूष एवं 520 महिलाओं ने वोटिंग की। नसरूल्लागंज में 1350 पुरूष एवं 1054 महिलाओं के वोट डल गए थे। यहां पर 9 बजे तक कुल 13.58 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी। इसी तरह इछावर नगर परिषद के लिए 15.89 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी। यहां पर 1114 पुरूष एवं 797 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।
इतने मतदाता चुनेंगेे अपनी नगर सरकार-
जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 94 हजार 524 है। द्वितीय चरण में शेष 7 नगरीय निकायों से कुल 1 लाख 3 हजार 359 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नगर पालिका परिषद आष्टा में 20,043 पुरूष, 19,387 महिला तथा 3 अन्य मतदाता मतदान करेंगे। इसी प्रकार नगर परिषद बुधनी में 6,388 पुरूष तथा 6025 महिला, रेहटी में 4316 पुरूष तथा 4056 महिला, नसरूल्लागंज में 9031 पुरूष, 8675 महिला तथा 01 अन्य, जावर में 3003 पुरूष तथा 2849 महिला, कोठरी में 3955 पुरूष तथा 3600 महिला, इछावर में 6084 पुरूष तथा 5942 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
बारिश के कारण धीमी हुई मतदान की शुरूआत-
सीहोर जिले में सक्रिय मौसम के कारण लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को भी कई स्थानों पर सुबह से बारिश हुई। इसके कारण मतदाता भी अपने घरोें से कम निकले। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर भीड़ नजर नहीं आई। हालांकि दोपहर बाद उम्मीद है कि लोग घरों से निकलकर मतदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Недавно открытый сайт предлагает широкий выбор лайфхаков для повседневной жизни, вкусных рецептов и полезных статей о садоводстве. Наши авторы делятся с вами своими секретами, чтобы упростить вашу жизнь, научить вас готовить вкусные шведские блюда и помочь вам выращивать здоровые продукты на вашем собственном огороде. Здесь вы найдете множество идей и советов для того, чтобы каждый день стал ярче и интереснее. Добро пожаловать на наш сайт! Kål kan Свет- и пятна от дезодоранта исчезают 10 продуктов, которые помогут сбросить вес быстрее: питательный Barndomens smak: recept på vinter tomater med en hemlig Руководство по сбору Tvättning av kuddar i tvättmaskin: Experternas hemligheter avslöjade Köttet blir fantastiskt saftigt: ett knep Gudalik som på restaurang: den perfekta mellanmålet Blåbär tål frost: садовый мастер раскрывает Den hemliga nyckeln till en lycklig relation: Откройте для себя лучшие лайфхаки, кулинарные рецепты и полезные советы для огородников на нашем сайте! Узнайте, как легко и быстро приготовить вкусные блюда, как сохранить свежесть овощей и фруктов, а также как создать уютный и плодородный огород. Подписывайтесь на нашу рассылку и получайте еженедельные обновления с новыми идеями и советами. Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете все необходимое для здорового и вкусного образа жизни!