Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

नगरीय निकाय चुनाव दूसरा चरण: रेहटी में 86.17, बुदनी में 82.07 और आष्टा में 83.75 प्रतिशत हुआ मतदान

सीहोर जिले में सबसे ज्यादा कोठरी में 92.35 प्रतिशत तो सबसे कम नसरूल्लागंज में 74.44 प्रतिशत हुई वोटिंग

सीहोर-रेहटी। सीहोर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरू हुए और शाम 5 बजे तक मतदान चलता रहा। इस दौरान आष्टा नगर पालिका सहित नगर परिषद रेहटी, नसरूल्लागंज, बुदनी, कोठरी, जावर और इछावर में भी वोटिंग हुई। मतदान समाप्ति पर 5 बजेे तक कुल 1 लाख 3 हजार 359 मतदाताओं में से 83 हजार 813 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान समाप्ति पर रेहटी में 86.17 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पर 7214 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 3818 व महिलाएं 3396 थीं। इसी तरह बुदनी में 82.07 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर 5395 पुरूष व 4792 महिलाओं ने वोट डाले।
बुजुर्गोें ने भी दिखाया मतदान के लिए उत्साह-
मतदान में अपने मताधिकार का उपयोग करने महिलाएं, बुजुर्ग तथा युवा भी बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र पहुंचे। अपने नगर की सरकार बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतादाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई। मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए अनेक नगरीय निकायों में आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए। आदर्श मतदान केन्द्रों को स्वागत द्वार बनाकर सजाया गया। इसके साथ ही अनेक मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पाइंट भी बनाए गए। मतदाताओं को बारिश से बचाने के लिए अनेक मतदान केन्द्रों पर वॉटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए।
108 वार्डों में 161 मतदान केन्द्रों पर हुई वोटिंग-
दूसरे चरण में जिले की 7 नगरीय निकायों के 108 वार्डों में बनाए गए 161 मतदान केन्द्रों पर चुनाव संपन्न हुए। नगरपालिका परिषद आष्टा के 18 वार्डों में 55 मतदान केन्द्र बनाए गए। इसी प्रकार नगर परिषद जावर के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र, कोठरी के 15 वार्डों में 15 केन्द्र, इछावर के 15 वार्डों में 17 मतदान केन्द्र, नसरूल्लागंज के 15 वार्डों में 26 मतदान केन्द्र, बुधनी के 15 वार्डों में 18 मतदान केन्द्र और रेहटी के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
100 वर्ष से अधिक के कई बुजुर्गों ने किया मतदान-
नगर पालिका चुनाव के दूसरे चरण में सात नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए चुनाव हुए। नगर के विकास में सहभागी बनने के लिए 100 वर्ष से अधिक के कई बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान कर अपने मताधिकार का उपयोग किया। 105 वर्षीय ताराबाई, सूरज बाई एवं मोतीलाल वर्मा, 100 वर्षीय रामप्रसाद, 90 वर्षीय मेहताब भाई, 80 वर्षीय राम कुंवर बाई ने मतदान करने के बाद कहा कि अपने नगर की सरकार बनाने के लिए जब हम मतदान करने आ सकते हैं, तो सभी को अवश्य मतदान करना चाहिए।
बारिश के कारण धीमी हुई मतदान की शुरूआत-
सीहोर जिले में सक्रिय मौसम के कारण लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को भी कई स्थानों पर सुबह से बारिश हुई। इसके कारण मतदाता भी अपने घरोें से कम निकले। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर भीड़ नजर नहीं आई। हालांकि दोपहर बाद लोग घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे। नगर पालिका चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने आए रमेशचन्द, बंशीलाल, सावित्री बाई ने मतदान करने के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम अपने मताधिकार का उपयोग कर नगर के विकास में सहभागी बने हैं।
कलेक्टर-एसपी ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रमोहन ठाकुर एवं एसपी मयंक अवस्थी ने निरंतर मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सभी मतदान केन्द्रों पर चल रहे मतदान की कार्यवाही का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदान करने आए अनेक युवा, महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मतदान संपन्न कराने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थित ढंग से कार्रवाई संपादित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर एवं एएसपी गीतेश कुमार गर्ग ने भी अनेक मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान की कार्रवाई का जायजा लिया। इधर चुनाव प्रेक्षक एसपीएस सलूजा ने बुधनी, रेहटी एवं नसरूल्लागंज के अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक श्री सलूजा ने केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों के अन्य कर्मचारियों से मतदान की जानकारी ली।
प्रथम चरण में 17 एवं दूसरे चरण के परिणाम 20 जुलाई को-
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए की गई मतगणना का सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण 14 जुलाई 2022 को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 15 जुलाई 2022 को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत सभी नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए किए गए मतदान परिणामों की घोषणा में प्रथम चरण के निर्वाचन परिणाम 17 जुलाई को एवं द्वितीय चरण के निर्वाचन परिणाम 20 जुलाई 2022 को घोषित किए जाएंगे।
तहसीलदार-थाना प्रभारी लेते रहे जायजा-
रेहटी में तहसीलदार केएल तिलवारी एवं थाना प्रभारी अरविंद कुमरे लगातार नगर केे मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे। मतदान सुबह 7 बजे सेे शुरू हो गया था। उससेे पहले तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने मतदान केंद्रों पर जाकर स्थितियां देखीं। इस दौरान यह भी देखा गया कि कहीं कोई ईव्हीएम मशीन में गड़बड़ियां तो नहीं हैं। रेहटी केे 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान शांतिपूर्ण ढंग सेे मतदान चलता रहा। शंातिपूर्ण मतदान कोे लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कई इंतजाम कर रखेे थे। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात था तोे वहीं अधिकारी भी लगातार मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते रहे एवं मतदान की स्थिति का जायजा लेते रहे।
मतदान प्रतिशत पर एक नजर-
नगर परिषद     9 बजे                1 बजे                मतदान समाप्ति पर
रेहटी               24.83 प्रतिशत      68.10 प्रतिशत     86.17 प्रतिशत
बुदनी              15.27 प्रतिशत      58.41 प्रतिशत     82.07 प्रतिशत
आष्टा               19.12 प्रतिशत     59.92 प्रतिशत      83.75 प्रतिशत
कोठरी             34.44 प्रतिशत     79.75 प्रतिशत     92.35 प्रतिशत
जावर              20.57 प्रतिशत      64.58 प्रतिशत     90.04 प्रतिशत
नसरूल्लागंज   13.58 प्रतिशत      55.60 प्रतिशत    74.44 प्रतिशत
इछावर            15.98 प्रतिशत     53.58 प्रतिशत      81.53 प्रतिशत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vyzkoušejte tyto skvělé triky pro úspěšné vaření, zahradničení a každodenní život! Na našem webu najdete mnoho užitečných rad a receptů, které vám usnadní každodenní život. Zlepšete své dovednosti v kuchyni, naučte se vytvořit skvělé jídlo a získávejte tipy pro pěstování záhonů a zahradničení. Sledujte naše články a videa, které vám přinesou inspiraci a nové nápady pro váš každodenní život. Buďte šťastní a kreativní s našimi tipy a triky! Jaký je rozdíl mezi Jen ti nejpozornější najdou 3 rozdíly za 13 sekund: skládačka Optický klam vrabec čiha v magnólii, který otestuje IQ Hra "Pouze géniův najdou slovo scythe Super hádanka: najdete 3 rozdíly na obrázku Která sklenice se Které auto se Najděte slovo "cherry" za 8 sekund: Velmi obtížná Rebus pro Jaký je rozdíl mezi dvěma želvami: najdete 6 rozdílů do Kde je mimozemšťan? 5sekundová hádanka, která každého zmátе Hra s nejpozornějšími najde slovo "rezort" za Nejlepší tipy pro vaši kuchyň a zahradu! Objevte skvělé triky, recepty a užitečné články, které vám pomohou v každodenním životě. Sledujte nás pro inspiraci a nové nápady každý den!