विहिप बजरंग दल दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने किया शस्त्र प्रदर्शन, घर-घर होगी शस्त्र पूजा, निकलेंगे पथ संचलन

सीहोर। दशहरा पर्व के अवसर पर जहां घर-घर में शस्त्र पूजा होगी तो वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन भी निकाले जाएंगे। इधर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति जिला बुधनी के बिजासन प्रखंड द्वारा रेहटी नगर में शस्त्र पूजन व शस्त्र प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका बहन आरती यदुवंशी, जिला मातृ शक्ति संयोजिका ममता सेंगर, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री राजू भाई जाट, जिला सह मंत्री धर्मेन्द्र नागर, जिला संयोजक लल्ला यादव मोनू, हिन्दू जिला सुरक्षा प्रमुख कपिल चौहान आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घर-घर में होगी शस्त्र पूजा, निकलेंगे पथ संचलन –
दशहरा पर्व के अवसर पर घर-घर में शस्त्रों की पूजा होगी। जिलेभर के थानों में भी पुलिस द्वारा शस्त्र पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इधर परंपरानुसार दशहरा पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन भी निकलेंगे। जिलेभर में जगह-जगह पथ संचलन निकाले जाएंगे इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और स्वयं सेवकों द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

Exit mobile version