Newsआष्टामध्य प्रदेशसीहोर

आष्टा में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन।

आष्टा। नगर में विश्वकर्मा जयंती की धूम रही। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महिला- पुरुष, बच्चे ढोल, डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सेंधव समाज धर्मशाला पहुंचा, जहां पर समाज जनों ने अनेक कार्यक्रम किए। इसमें समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया गया। इसमें जिसमें 9 जोड़ें विवाह बंधन में बंधे। समाज जनों सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने भी नव युगलों को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं दी। स्थानीय विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने अपना उद्बोधन दिया, वही नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुमार रायसिंह मेवाड़ा प्रतिनिधि ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर के रूप में जाना जाता है। भगवान विश्वकर्मा का मतलब कि सृजन का निर्माण, इन्होंने सृष्टि निर्माण में त्रिलोकी के सबसे बड़े भगवान साक्षात ब्रह्माजी की भी सहायता की थी। वहीं देवी देवताओं के अस्त्र-शस्त्र, नगर और घरों का भी निर्माण किया। ऐसे भगवान विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में शामिल होकर मन अत्यंत प्रसन्न है। आप स्वजातीय बंधुओं द्वारा जो व्यवस्था की गई है वह भी सराहनीय है। वही विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने भी सभी समाजजनों को इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा भगवान ने हमारे लिए सबसे बड़ी व्यवस्था की है कि हम उन्हीं की बदौलत मकानों एवं घरों में रहते हैं। उन्होंने तो बड़े-बड़े निर्माण किए हैं। उन्होंने इस अवसर पर समाज को आर्थिक सहायता का भी आश्वासन दिया है साथ ही नव दंपत्तियों को अपना आशिर्वाद दिया।
धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल खंडेलवाल, विशाल चौरसिया, पार्षद तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात समाज अध्यक्ष मनोहरलाल विश्वकर्मा, वेदप्रकाश पिपलोदिया, विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष श्रीप्रसाद विश्वकर्मा, सेवा समिति अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। विवाह समारोह में आसपास के ग्राम्यांचलों के समाजजन मौजूद थे। अतिथियों द्वारा सात फेरों के बंधन में बंधे नवयुगलों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button