
सीहोर। इस समय हर तरफ शादियों की धूम है, लेकिन इन शादियों में एक शादी सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। जी हां हम बात कर रहे हैं ’शिव-साधना’ यानी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान एवं कुणाल चौहान की शादी की। हालांकि दोनों शादियों अलग-अलग तारीखों में हैं, लेकिन इन शादियों का एक ही बड़ा आयोजन गृह ग्राम जैत में हुआ। इसके लिए भव्य तैयारियां भी की गई थीं। कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी 6 मार्च एवं छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी 14 फरवरी को है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह एवं दोनों बेटों के साथ शनिवार को सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन किए। रविवार को गृह ग्राम जैत में करीब 50 हजार लोगों का आयोजन हुआ। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं थीं। 2 हजार से अधिक वालेंटियर भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह, कार्तिकेय सिंह चौहान सहित पूरा चौहान परिवार शादी में आए मेहमानों के स्वागत, सत्कार में लगे रहे।
इंदौर के शिव महाराज ने संभाली भोजन व्यवस्था –
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह के बेटों कार्तिकेय सिंह चौहान एवं कुणाल चौहान की शादी तो अलग-अलग तारीखों में हैं, लेकिन उनकी शादी को लेकर उनके गृह ग्राम जैत में भव्य आयोजन किया गया। आयोजन 9 फरवरी रविवार को था। इसमें करीब 45 हजार से अधिक लोग पहुंचे। इंदौर के प्रसिद्ध शिव महाराज को कैटर्स का काम सौंपा गया। इसके लिए बुधनी विधानसभा के नेताओं, कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षों, नगर परिषदों के अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को शादी में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थीं।
मेहमानों के स्वागत, सत्कार में जुटा रहा ’शिव परिवार’
शिवराज सिंह, साधना सिंह ने गाया गीत –
शादी समारोह के दौरान शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह ने मंच से गीत भी गाया। दरअसल समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए संगीत की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों… गीत गाकर समां बांध दिया। साधना सिंह ने चंदा है तू मेरा सूरज है तू…. गीत गाया। शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह शादी में आए मेहमानों को खाना भी परोस रहे थे।
चल रही हैं शादी की रस्में –
शिव-साधना के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। उससे पहले उनके घर में शादी की रस्में चल रही हैं। साधना सिंह महिलाओं के साथ में खल मिट्टी सहित अन्य रस्में पूरी करने में जुटी हुई हैं। इन रस्मों का उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किया है। वे शादी को लेकर बेहद उत्सुक भी दिखाई दे रही हैं।
हर शुभ कार्य से पहले जाते हैं मां बिजासन के दरबार-
ये हैं शिव-साधना की दोनों बहु-
शिवराज सिंह, कार्तिकेय, कुणाल भी नाचे-
शादी समारोह के दौरान बैंडबाजे एवं ढोल पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान, कुणाल सिंह चौहान भी जमकर नाचे।