Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

उत्साह के साथ शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, पहले दिन 535 किसानों ने बेची उपज

जिले के 240 केंद्रों पर तौल कांटों का हुआ पूजन, तिलक लगाकर हुआ किसानों का स्वागत

सीहोर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शुक्रवार से जिले भर के सभी 240 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य विधिवत शुरू हो गया है। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार पहले दिन केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया, जहां किसानों का सम्मान कर खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
खरीदी के पहले दिन केंद्रों पर पहुंचे किसानों का जिला प्रशासन और केंद्र प्रभारियों द्वारा तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। केंद्रों पर तौल कांटों का विधिवत पूजन किया गया, जिसके बाद गेहूं की तुलाई शुरू हुई। जिला उपार्जन प्रभारी आकाश चंदेल ने जानकारी दी कि पहले दिन शाम 5 बजे तक जिले के विभिन्न केंद्रों पर कुल 535 किसानों ने अपनी फसल बेची, जिससे कुल 2247 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया।
छाया और ठंडे पानी के पुख्ता इंतजाम
कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी केंद्रों पर किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी 240 उपार्जन केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए व्यवस्थित शेड और छाया की व्यवस्था की गई है। पीने के लिए शुद्ध ठंडे पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर किसानों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
19 हजार से अधिक किसानों ने बुक किए स्लॉट
उपार्जन प्रभारी ने बताया कि गेहूं बेचने को लेकर जिले के किसानों में काफी उत्साह है। अब तक जिले के कुल 19339 किसान अपनी उपज लाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर चुके हैं। प्रशासन द्वारा सुचारू खरीदी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
निर्धारित समय पर होगी खरीदी
बता दें कि केंद्रों पर खरीदी का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज पूरी तरह सुखाकर और साफ.सुथरी लेकर आएं ताकि तौल कार्य में सरलता रहे। जिले में इस वर्ष गेहूं खरीदी का लक्ष्य बड़ा रखा गया हैए जिसे समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button