
सीहोर। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए और 466 जोड़ों के विवाह के साक्षी भी बने। सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सीहोर जिले के भैरूंदा विकासखंड के ग्राम गिल्लौर मेें आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार और उनका एक ही मकसद है कि बेटियों और बहनों की जिंदगी जाति, समाज और धर्म के भेदभाव के बिना खुशगवार बन जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष ही यहां 423 कन्याओं का विवाह और 43 निकाह संपन्न हुए। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 5 वधुओं को 49-49 हजार रुपए की राशि के चैक भी प्रदान किए और अपने मन पसंद गृहस्थी का सामान खरीदने की अपील की। उन्होंने कलेक्टर प्रवीण सिंह को निर्देश दिए कि शेष वर वधु को भी आज ही यह राशि दी जाए। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने प्रायः सभी वर-वधु तक पहुंचते हुए उन पर पुष्प वर्षा भी की।
लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदल देगी-
रोजगार की व्यवस्था भी करेंगे-
शिवराज-साधना सिंह को अपने बीच पाकर खुश हुए नव दंपत्ति-