असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए जिले में किया जाएगा कार्य : नौशाद खान
पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने नवनियुक्त असंगठित कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सौंपा नियुक्ति पत्र

सीहोर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राय ने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नौशाद खान को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुमति एवं अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज, राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. सौरम निवाने के अनुमोदन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर सेवादल कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राय की विशेष अनुशंसा पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का सीहोर जिलाध्यक्ष समाजसेवी नौशाद खान को नियुक्त किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवादल कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राय ने कहा की श्री खान जिले में लंबे समय से सेवा कार्य कर रहे हैं। आशा है कि वे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के सीहोर जिलाध्यक्ष रहते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे, राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आर्दशों के अनुरूप चल कर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नौशाद खान ने कहा की असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए जिले में कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नईम नबाव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम बडेÞ भाई, दुल्हाबादशाह कमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान, धर्मेंद्र यादव, दानिश सिद्दकी, भंवर ठाकुर, गोविंद शर्मा, शफीक पठान, डॉ विश्वास राणा, अजहर बाबा, तययू मेहबूब आदि शामिल रहे।