Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

युवा अपनी कला, मेहनत से देश को आगे बढ़ाएं: मनोहरलाल माहेश्वरी

सिलाई कला बोर्ड अध्यक्ष ने भोपाल स्थित कार्यालय में किया वरिष्ठजनों का सम्मान

सीहोर/भोपाल। मध्यप्रदेश सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी ने भोपाल स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडावंदन किया तो वहीं उन्होंने वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया। इस दौरान विभिन्न क्षे़त्रों में योगदान देने वाले युवा, महिला, पुरूष, बुजुर्गों सहित करीब 60 लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप सभी को श्रीफल, शॉल, प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देशभर में आजादी की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। देश की आजादी में जिन वीरों ने बलिदान दिया था आज पूरा देश उनको नमन कर रहा है। 200 वर्षों तक अंग्रेजों की गुलामी में रहे देश को आजादी कई बलिदानों के बाद मिली। आजादी के इतने वर्षों के बाद अब भारत दुनिया की बड़ी शक्ति के रूप में पहचाना जाता है। श्री माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहचान विश्व के नक्शे पर हुई है। आज भारत शक्तिशाली देशों की सूची में है। अंग्रेजों की गुलामी में रहे भारत को आज आंख उठाकर देखने वालों को 100 बार सोचना पड़ता है। आजादी के बाद भारत ने कई लड़ाइयां लड़ी और हर लड़ाई में विजय प्राप्त की। पाकिस्तान को हर बार धूल चटाई। सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी ने कहा कि अब भारत शक्तिशाली, वैभवशाली, प्रगतिशील देश बन गया है और अब देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवा अपनी कला और मेहनत से देश को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश पहले शिवराज सिंह चौहान एवं अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई, शुभकामनाएं दीं एवं स्वदेशी का नारा भी बुलंद किया। कार्यक्रम में सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के सचिव वीडी भुमरकर सहित अन्य स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारे गणमान्य लोगों का आभार दिलीप गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button