राजनीतिक

केजरीवाल का एक और बड़ा दावा, कहा-गुजरात में कांग्रेस 5 से भी कम सीटें जीतेगी

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आप का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के बाद आज अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है| केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस 5 से भी कम सीटों पर जीतेगी| विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रतिस्पर्धी मानने से इंकार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज कांग्रेस को कौन गंभीरता से लेता है? उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग परिवर्तन चाहते हैं और अगर ऐसा नहीं होता तो आम आदमी पार्टी को राज्य में बड़ै पैमाने पर समर्थन नहीं मिलता| केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात में उन्हें 30 प्रतिशत वोट मिल रहा है| पंजाब में रिकार्ड जीत दर्ज कर आप ने सरकार बनाई है| गुजरात में भी आप की अलग स्थिति है| गुजरात में आप दूसरे नंबर की पार्टी है, जबकि कांग्रेस को 5 सीटें भी मिल जाए तो बहुत होगी| बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक सामने आए ऑपिनियन पोल में भाजपा को सबसे अधिक सीट मिलने की संभावना जताई गई है| दूसरे क्रम पर कांग्रेस और सबसे कम सीटें आप मिलने का ऑपिनियम पोल में संकेत मिले हैं| वैसे गुजरात के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो पिछले 3 दशक से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होता आया है| गुजरात में भाजपा और कांग्रेस को छोड़ अन्य किसी राजनीतिक दल को लोगों में स्वीकार नहीं किया| भाजपा से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल और शंकरसिंह वाघेला के अलावा गोरधन झडफिया भी अलग अलग पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं| केशूभाई पटेल और गोरधन झडफिया तो पाटीदार समाज से आते हैं इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली| जबकि गुजरात में पाटीदार निर्णायक वोटर हैं| असफल होने के बाद केशूभाई पटेल और गोरधन झडफिया भाजपा लौट आए| लेकिन शंकरसिंह वाघेला ने कांग्रेस जॉइन की और वर्ष 2017 में उससे भी अलग हो गए| अब फिर एक बार उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है| कुछ दिन पहले ही शंकरसिंह वाघेला के बेटे महेन्द्रसिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हुए हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pametni IQ test: najdite ukrivljeno mačko v omari v 10 Ugotovite prevaranta z repom v 5 sekundah: kako prelisičiti mačke? Najdenje petih zvezdic s "orlovskim Pametni IQ test: poišči gobe v Hitri IQ test: Poiščite 3 razlike na slikah mladoporočencev v Poiščite veliko napako na dvorišču v petih sekundah: Zabaven IQ Iskanje bika na sliki: izziv za najbolj pozorne Razlike med risbama očeta