राजनीतिक

Arrest: TMC के प्रवक्ता साकेत गोखले जयपुर से गिरफ्तार..

अहमदाबाद | तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ममता बनर्जी के करीबी साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने सोमवार देर रात राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गोखले पर मोरबी हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में गलत खबर फैलाने का आरोप है।गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पार्टी के सहयोगी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दी है।ओ ब्रायन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।सोमवार को साकेत ने नई दिल्ली से जयपुर के लिए रात नौ बजे की फ्लाइट ली थी।जब वह उतरे तो गुजरात पुलिस जयपुर एयरपोर्ट पर उसका इंतजार कर रही थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।ओ ब्रायन के अनुसार गिरफ्तारी के बाद गोखले ने मंगलवार की सुबह दो बजे अपनी मां को फोन किया और बताया कि गुजरात पुलिस उसे अहमदाबाद ले जा रही है और वह आज दोपहर तक अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। पुलिस ने उन्हें मात्र दो मिनट का फोन कॉल करने दिया और फिर उनका फोन और उसका सारा सामान जब्त कर लिया।

एक दिसंबर, 2022 को, TMC के प्रवक्ता साकेत गोखले ने दावा किया था कि पुल ढहने की घटना के बाद गुजरात में पीएम मोदी की मोरबी यात्रा के लिए केवल कुछ घंटों के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। तथाकथित रिपोर्ट का हवाला देते हुए गोखले ने दावा किया था कि 5.5 करोड़ रुपये विशुद्ध रूप से  स्वागत, कार्यक्रम प्रबंधन और फोटोग्राफी के लिए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी के इवेंट मैनेजमेंट और पीआर की कीमत 135 लोगों के जीवन से अधिक है। क्योंकि त्रासदी के 135 पीड़ितों के परिवारों को प्रत्येक को केवल 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skvelé tipy a triky pre každodenný život, jedinečné recepty a užitočné články o záhrade. Získajte užitočné rady a nápady na zlepšenie vášho každodenného života a objavte nové spôsoby, ako využiť plody svojej záhrady. Navštívte náš web a nechajte sa inšpirovať! Ľudia narodení v týchto dňoch: múdri, nadaní Neobvyklé nástroje, ktoré záhradníci používajú: Zaujímavé meno pre Získajte užitočné tipy, triky a recepty na našom webe o lifestyle, kuchyni a záhradkárčení. Prečítajte si naše články a objavte nové spôsoby, ako urobiť váš každodenný život jednoduchším a zdravším. Buďte inšpirovaní a naučte sa, ako dosiahnuť vyvážený a plnohodnotný životný štýl.