राजनीतिक

2024 के लोस चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी : साक्षी महाराज 

गिरिडीह । वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा 350 से अधिक लोससभा सीट जीतने जा रही है। जिसमें यूपी में सभी 80 और झारखंड में सभी 14 लोस सीटें शामिल है। उक्त बातें यूपी के उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने गिरिडीह में पत्रकारों से कही। साक्षी महाराज शहर के मकतपुर स्थित शांति भवन में आयोजित श्रीमद्भावगत कथा में कथावाचन करने गिरिडीह पहुंचे थे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड में  हेमंत सोरेन की सरकार जब से बनी है यहां लूट तंत्र हावी है। कानून व्यवस्था में सुधार करने के बजाय यह सरकार सत्ता में रहते राज्य को लूट रही है। कहा कि इसी तरह यूपी में जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो वह सरकार भी सत्ता में रहते अपने राज्य को लूटा था। उन्होंने कहा कि हेमन्त और अखिलेश दोनो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मौके पर उन्होंने दिल्ली के केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि दिल्ली के केजरीवाल सरकार के तर्ज पर हेमंत सरकार के भष्ट्राचार की चर्चा पूरे देश में है। राज्य की जनता अब खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि हेमन्त सोरेन की सरकार सिर्फ राज्य को लूटने सत्ता में काबिज हुई है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हेमंत सरकार के दबाव में उन्हें क्वांरटीन नहीं किया गया था बल्कि पूर्व जिलाधिकारी ने गिरफ्तार किया था। यधपि उन्हें वीआईपी सुरक्षा प्राप्त है। यूपी से लेकर पूरे देश में किसी वीआईपी को गिरफ्तार करने का अधिकार किसी जिले के जिलाधिकारी को नहीं है। बाबजूद इसके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।लेकिन उनके गिरफ्तारी से राज्य में अशांति फैलने की गुंजाइश को देखते हुए हेमंत सरकार के इशारों पर उन्हें मुक्त कर दिया गया।
संसद में अदानी मुद्दे को लेकर हो रहे विवाद के बावत पूछे गये एक सवाल के जवाब में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी हजारों सवाल उठाते हैं लेकिन उनमें एक भी जरुरी सवाल नहीं होते। कहा कि राहुल गांधी अब विदेशों में जाकर संसद में उनकी माइक बंद कर दिये जाने की बात कह देश को बदनाम कर रहे है। यूपी में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर अपना पक्ष रखते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जब से यूपी में बुलडोजर चलना शुरु हुआ है तब से अखिलेश के पाले सपा के गुंडे दुबक चुके है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
5 věcí, které byste nikdy Bývalý trenér J Lo doporučuje Muffin v hrnku za Jak se zbavit pálení žáhy v Velký pátek 2025: 10 věcí, které byste Zjistěte, jak se kočky mohou urazit: Překvapivé odpovědi od Dubajský exkluzivní recept na Nejužitečnější zelenina pro