राजनीतिक

कांग्रेस ने हमेशा भलाई और प्रगति के लिए काम किया: मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली । कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर बधाई दी। ट्वीट में कांग्रेस की स्थापना से लेकर वर्तमान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा तक को दिखाया गया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट पर लिखा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा देश के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए ही कार्य किया है। हम भारतीय संविधान में विश्वास रखते हैं और उसका सम्मान करते हैं। खरगे द्वारा जारी वीडियो में कांग्रेस के इतिहास के लेकर वर्तमान तक की यात्रा को शामिल किया गया है।  
28 दिसम्बर कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस ट्वीट के साथ ही एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में कांग्रेस की स्थापना के बाद आज़ादी की लड़ाई देश की आज़ादी के बाद हुए विकास और वर्तमान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा तक का जिक्र किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि भारत के संघर्ष से लेकर देश के विकास तक कांग्रेस का बड़ा योगदान है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button