राजनीतिक

कश्मीर समस्या के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार : भाजपा

नई दिल्ली । भाजपा ने कश्मीर समस्या के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि उनके कारण ही कश्मीर टूट गया और 1948 में कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान को चला गया। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कश्मीर समस्या के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए इससे जुड़े घटनाक्रम के वर्णन को तारीख अनुसार शेयर करते हुए लिखा नेहरू कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले गए जिसकी वजह से कश्मीर टूट गया।
भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है। भाजपा ने कश्मीर समस्या से जुड़े एक पोस्टर को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर के साथ यह लिखा गया है कि 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी सेना के समर्थन से कबायलियों ने जम्मू कश्मीर पर आक्रमण किया। संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के बाद 31 दिसंबर 1948 को संघर्ष विराम लागू हुआ जिसकी वजह से कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के पास चला गया।
भाजपा ने कहा कि इनकी वजह से 1 जनवरी 1949 को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अस्तित्व में आया। कांग्रेस ने 17 अक्टूबर 1949 को अनुच्छेद-370 को भारतीय संविधान का हिस्सा बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejlepší tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života na našem webu! Prozkoumejte naše lifestylové články o varení, kutilství a zahradničení a objevte nové nápady, recepty a inspiraci pro váš domov. Užijte si každý den s našimi užitečnými články a začněte žít plněji už dnes! Zelený boršč: recept na zajímavou Jak správně 8 typů přátel, 6 nejlepších potravin pro udržení štíhlosti Nejlepší tipy pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život. Najděte užitečné rady a triky pro vaše domácnosti a začněte tvořit úžasné pokrmy a zahradu svých snů ještě dnes!