राजनीतिक

खाचरियावास ने सचिन पायलट से की मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सचिन पायलट से मिलने के बाद मुख्यमंत्री आवास पर तलब किया है। पायलट के जयपुर लौटने के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। गहलोत कैंप के मंत्री प्रताप सिंह खाचपरिवास ने सचिन पायलट से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इसके बाद सीएम गहलोत ने खाचरियावास को मुख्यमंत्री आवास पर तलब किया है। प्रताप सिंह खाचरियावास और पायलट की मुलाकात के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे है। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात हुई है। सियासी संकट के दौरान खाचरियावास पायलट पर खासे हमलावर हुए थे। जैसे ही यह खबर सामने आई कि सचिन पायलट और प्रताप सिंह खाचरियावास के मुलाकात हुई है, उसके बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्यमंत्री से सीएमओ में मुलाकात कर रहे हैं। आपको बता दें मंत्री खाचरियावास गहलोत गुट के माने जाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kde je na obrázku Hádanka pro Co je špatné se zeleninovou zahradou? Velmi jednoduchý IQ test Jake: Jsou rozdíly mezi těmito dvěma obrázky není snadné Objevte 3 rozdíly ve Je to správné pasy nebo pásy? Test z ruštiny donutí Jak lidé s vysokým IQ dokážou najít Pouze 2