राजनीतिक

प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा में वाम-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बेचैन हैं: माणिक सरकार

अगरतला । त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता माणिक सरकार ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्य में वाम-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बेचैन हो गए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के संविधान का पालन नहीं करने और त्रिपुरा में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दो प्रतिद्वंद्वियों वाम और कांग्रेस ने राज्य में ‘फासीवादी शासन को समाप्त करने के लिए हाथ मिलाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 11 फरवरी को एक चुनावी रैली के दौरान त्रिपुरा में कांग्रेस-माकपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा था और कहा कि दोनों दलों ने केरल में सामान्य ‘कुश्ती के बजाय पूर्वोत्तर राज्य में ‘दोस्ती करना चुना, जो अजीब है। दक्षिण त्रिपुरा के संतिरबाजार में एक चुनावी रैली में सरकार ने कहा कि आपने कहा कि दो दल, जो एक राज्य (केरल) में आपस में लड़ रहे हैं, यहां मित्र बन गए हैं। यह सच है कि केरल में माकपा के नेतृत्व वाला मोर्चा सरकार चला रहा है, जहां कांग्रेस विपक्ष में है, लेकिन वहां लोकतंत्र जीवंत है, जो त्रिपुरा में नदारद है।
भाजपा यहां संविधान का पालन नहीं कर रही है और फासीवादी शासन चल रहा है। माकपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री वाम-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बेचैन हो गए हैं। पूर्वोत्तर राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है और भाजपा पिछले पांच वर्षों के अपने शासन के दौरान यहां संविधान का पालन नहीं कर रही है। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिये 16 फरवरी को चुनाव होना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
आपके जीवन को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए यहां हम लाये हैं कुछ खास टिप्स और उपाय। हमारे लाइफहैक्स और रसोई खुशबूदार खाना बनाने के संदेश आपके लिए ज़रूर उपयोगी होंगे। हम ओगरोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करते हैं, जिससे आप एक स्वस्थ और सुंदर पौधों का ख्याल रख सकें। हम आपको नई और रो चेन्नई की मूर्तियाँ: श्रम का समर्थन (Chennai's एक साल 2025/08/16 को ओमनी बसों ने यात्रियों को बैल को हमारी वेबसाइट पर हम आपको जीवन के हैक, रसोईघर और बागवानी के बारे में मददगार लेख प्रदान करते हैं। हम आपको सरल और प्रभावी तरीके से अपने दिनचर्या को सुधारने के उपाय बताते हैं ताकि आप स्वस्थ और सुखी रह सकें। हमारी साइट पर आपको चयनित एंग्लो-हिंदी भाषा में उपयोगी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हम बागवानी से संबं