राजनीतिक

एग्जिट पोल में मिली जीत से गदगद राघव चढ्ढा, बोले- AAP राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही, कांग्रेस की जगह लेगी

 नई दिल्ली

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) के स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा है। इस पर पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आप राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है और कांग्रेस की जगह लेगी। आप नेता ने कहा, "एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए भारी मतदान किया है। लोगों ने पारंपरिक राजनीतिक दलों को खारिज कर दिया है। आप अब एक राष्ट्रीय और सबसे तेजी से बढ़ती राजनीतिक पार्टी है।"

कई सर्वे ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब में आप भारी जीत हासिल करेगी। अधिकांश एग्जिट पोल सत्तारूढ़ कांग्रेस को राज्य में दूसरे स्थान पर बता रहे हैं। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का स्थान होगा, जिसने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। सर्वे के अनुसार, भाजपा और उसके सहयोगियों के अच्छे प्रदर्शन की भविष्यवाणी नहीं की गई है। अगर एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के मुताबिक नतीजे आते हैं तो यह पहली बार होगा जब आप पंजाब में सत्ता में आएगी। आप ने राज्य में भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button