राजनीतिक

संजय राउत बोले – मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही भाजपा, मेरे पास है सबूत

मुंबई
शिवसेना के नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि गृह मंत्रालय को इस आशय संबंधी एक प्रस्तुति दी गई है। राउत ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी नेताओं, बिल्डर, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा है। राउत ने कहा, "मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने संबंधी प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) गृह मंत्रालय को दी गई है। बैठकें हुई हैं और इस कार्य के लिए निधि एकत्र की जा रही है। यह पिछले दो महीने से चल रहा है और मैं पूरी जवाबदेही के साथ यह बात कर रहा हूं। मेरे पास मेरी बात साबित करने के लिए सबूत है। मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) को भी इस बारे में जानकारी है।"

मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम है इसलिए…
शिवसेना सांसद ने दावा किया कि इस बात की संभावना है कि सोमैया के नेतृत्व वाला समूह अगले कुछ महीनों में अदालत जाकर कहेगा कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है। इसलिए शहर को केंद्र सरकार के शासन के तहत एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए। राउत ने कहा कि सोमैया ने इससे पहले विद्यालयों में मराठी को अनिवार्य भाषा बनाने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button