धर्म

05 मई 2022 गुरुवार राशिफल

मेष : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। आप जहां भी नौकरी करते हैं वहां आपके दायित्व के साथ ही पद भी बढ़ने वाला है आपको टीम का नेतृत्व करना पड़ेगा अपने आपको टीम लीडर के रूप में तैयार करे। यात्रा की संभावना है।

वृष : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सहकर्मियों से नाराज हो सकते हैं।बच्चों की दिक्कतें दूर करेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार में लाभ होगा।

मिथुन : आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे। कारोबार में डील के नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वाध्याय में मन लगेगा। ऑफिस का काम आपको घर पर करना पड़ सकता है।

 

कर्क : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गलत कार्यों से हानि होगी। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। वाहन खरीदेंगे। दिनचर्या को संयमित रखें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

सिंह : आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। रूके हुए कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जिम्मेदारी पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्न रहेंगे।

कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मित्रों से लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। कारोबार की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। बोलचाल में सावधानी रखें। प्रेमियों का दिन अच्छा गुजरेगा।

तुला : जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चे छुट्टियों का आनंद लेंगे। तेज गर्मी में घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी रखें। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा।

वृश्चिक : व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यावसायिक गतिविधियाँ समय पर पूर्ण नहीं होंगी। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। आपका काम बिगड़ सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें। विरोधियों से सतर्क रहें।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे। जरूरी काम पूरे करेंगे। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। समाज सेवक लोगों की मदद करने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। निवेश से लाभ होगा।

मकर : स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आप दूसरों की मदद करने को लेकर तत्पर रहेंगे। किसी को अपनी बातें मानने के लिए मजबूर न करें। मित्रों से बहस हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ : जॉब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ होगा। आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी से बहसबाजी से दूर रहें।परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपके फोकस में आज कुछ कमी रहेगी। गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रूझान रहेगा।

मीन : जॉब में उन्नति होगी। यात्रा के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। योजना बनाकर अपने कार्य पूरे करें। अफसर आपसे नाराज हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najpametnejši genij najde napako v risbi v petih sekundah: Nenavadna uganka: najdite 3 jabolka v 5 sekundah med številnimi Test IQ: Ali vam uspe Skrita uganka za najbolj pozorne: Kje so 4 obrazi: oči najostrejše opazijo Hitri test IQ: Najdi frizerja v 5 sekundah Uganka: Poiščite vse živali na sliki v 10 sekundah Preprost IQ test: poiščite napako na sliki v hitrem tempu Kako rešiti izziv, ki ni za vsakogar: Uganka preprostega Hitri izziv: Najti