08 जून 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज प्यार करने वालों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। दिल की बात कहने का सही मौका मिल सकता है और कोई प्यारा-सा उपहार रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा।

वृष राशि : आज आपका आत्मविश्वास देखते ही बनेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरे जोश और हिम्मत के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति और समाज से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है।

मिथुन राशि : आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से दिमाग व्यस्त रहेगा। मान-सम्मान पाने की इच्छा भी मन में बनी रहेगी। मां की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन खुशखबरी और सकारात्मकता से भरा रहेगा। धन लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने या अटका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं।

सिंह राशि : आज आपका मूड पूरी तरह मौज-मस्ती वाला रहेगा। घूमने-फिरने और शॉपिंग का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे।

कन्या राशि : आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, जिससे काम में मन कम लगेगा। हालांकि परिवार का प्यार और सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। छोटे बच्चों के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन शुभता और खुशियों से भरा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विरोधियों को अपनी समझदारी और चतुराई से मात देने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज उन्नति के रास्ते खुलते नजर आएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी और दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

धनु राशि : आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका लाभ भी मिलेगा। यदि आपने लोन के लिए आवेदन किया था, तो अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि : आज आमदनी सीमित रहेगी, लेकिन खर्चे जेब पर भारी पड़ सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत से जुड़ी छोटी समस्या को नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है।

कुंभ राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमाल दिखाएगी। संतान को नई नौकरी मिलने की खुशी मिल सकती है। रुके हुए कामों को टालना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मीन राशि : आज का दिन भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता बनी रह सकती है और आपको उनके शिक्षकों से भी बात करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Exit mobile version