
मेष राशि : आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कामकाज में शानदार सफलता मिलेगी और जो मेहनत आप कर रहे थे, उसका असर अब साफ दिखेगा।
वृष राशि : आज आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है और लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। किसी खास सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी आपको खास बना सकती है।
मिथुन राशि : आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। किसी की बातों में आकर मन में नकारात्मकता न आने दें।
कर्क राशि : आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। मनोरंजन और मस्ती के मौके मिलेंगे, जिससे मन हल्का रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ा तनाव दे सकता है, लेकिन भाइयों का सहयोग आपको राहत देगा।
सिंह राशि : आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में पूरी ताकत लगा देंगे और सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी।
कन्या राशि : आज आपका आत्मविश्वास और साहस दोनों चरम पर रहेंगे। कुछ नया करने की चाह आपको आगे बढ़ाएगी और बिजनेस में बदलाव के विचार आएंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है और परीक्षा के नतीजे भी खुशियां ला सकते हैं।
तुला राशि : आज का दिन ऐशो-आराम और खुशियों से भरा रहेगा। घर के बड़े आपका पूरा साथ देंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने सामान का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि : आज आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आपकी समझदारी ही आपको आगे बढ़ाएगी। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है।
धनु राशि : आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है। गुस्से में आकर कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। नया घर खरीदने की योजना में कागजातों की जांच जरूर करें।
मकर राशि : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे रुकावट महसूस होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और तनाव भी हो सकता है।
कुंभ राशि : आज आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई पुराना कानूनी मामला आपके पक्ष में जा सकता है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज में सुधार आएगा और मन हल्का रहेगा। कोई पुराना मित्र अचानक मिलकर आपको खुश कर सकता है। जीवनसाथी से बातचीत आपके मन का बोझ कम करेगी।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल एवं दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690
