धर्म

15 जुलाई 2022 शुक्रवार राशिफल

मेष (Aries)

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मेष राशि के लोगों को अपने घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रॉजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। युवाओं के करियर में गति आएगी। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
वृषभ

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा।

आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
मिथुन

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोग आज अपने लिए समय निकाले तो बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनस आपके लिए लाभकारी रहेगा। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान न दें।

भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
कर्क

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोगों को आज अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आर्थिक समस्या में सुधार होगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।
सिंह

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोगों आज दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।
कन्या

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के लोग आज ढेरों बातचीत करेंगे जिससे आपका मन हर्षित होगा। जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दे। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा।

आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।
तुला

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोग आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। आपको अपने स्वभाव और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।
वृश्चिक

गणेशजी कहते हैं कि आज वृश्चिक राशि लोगों का उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। समाज में अच्छे काम करने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
धनु

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोग आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी और हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिल सकती है। उधार दिया हुए पैसे की वसूली के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। दुकान से सम्बन्धित चिंता रहेगी।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोगों के दिन की शुरुआत नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है।

भाग्‍य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है।

कुंभ

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों को आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय हैं। परिवार के सदस्यों से अपने रोजमर्रा के कामों को डिस्कस करेंगे। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें।

आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मीन

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। ऑनलाइन कारोबार करने वालों के लिए लाभ का बेहतर अवसर मिलेगा। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Prozkoumejte naše nejlepší tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a životní styl. Učte se nové recepty, objevujte užitečné rady a články o pěstování zeleniny. Buďte inspirací pro svůj domov a žijte plnohodnotný život s našimi užitečnými články. Zahoj duši Jak vznikly názvy Jak udělat záchodovou mísi oslnivě bílou po jedné nápravě: Rebus pro lidi s výborným Jak rychle odstranit lepidlo ze samolepky nebo štítku – dvě Super IQ test: najděte 3 Jak úspěšně množit dračinec Co je rozdíl mezi těmito Trvalé řešení pro Jak si pěstovat sladké okurky bez Jak pěstovat chutné okurky bez hořkosti: praktické tipy Test IQ: Která Proč zkušení Proč zkušení zahradníci zalévají rostliny kyselinou jantarovou: 5 důvodů Okurky dozrají Neznámé tajemství: Rozdíl mezi papírovými ručníky a toaletním papírem Naučte se, jak udělat domácí domácí Pokusy s našimi jedinečnými tipy a triky. Najdete u nás také vynikající recepty na české speciality a užitečné články o zahradničení. Sledujte nás pro více inspirace a užitečných nápadů každý týden!