धर्म

16 मई 2022 सोमवार राशिफल

मेष आज व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई रूका सरकारी कार्य बनेगा। शुभ समाचार मि‍लेगा।

वृष : आज व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

मिथुन : टीचिंग व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है। व्यवसाय में लाभ होगा। नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में परेशानी बनी रह सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

 

कर्क : व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्‍ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह : जॉब में उन्नति व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या : रुका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य लाभ की संभावना है। मन में नकारात्मकता से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।

तुला : जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति रहेगी। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन-सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी।

वृश्चिक : टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, परन्तु माता का साथ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी । रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। माता का साथ रहेगा।

मकर : जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन अशान्त रहेगा।

कुंभ : आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार मिलेगा। छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन : जॉब व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako sa zbaviť mšiek bez poškodenia záhrady: jednoduchý spôsob Ako spoznať, že idealizujete lásku: 3 "červené vlajky Aromatická marináda na Ako sa zbaviť buriny na Ako rýchlo a Plastové nádoby v kuchyni: tichý zabijak tisícov ľudí Ilustrácia babičky: 50 pohárov nie je dosť na Soté baklažány 5 spôsobov, ako chrániť paradajky pred chorobami v lete: Boh zeleniny: ako liek Extrémy lásky: od posednutia po strach z Účinný spôsob, ako sa Tajomná prísada - recept na dokonalé pečené Záhradník identifikoval najhorší čas dňa na zalievanie: voda Kaviár zo cukety: tradičná pochúťka Riziko vysokého obsahu sodíka v potravinách a jeho vplyv Chrobák zemiakový - ako americký škodca Prečo ženy v domácnosti vyzývajú, aby utierali hrnce čajovými vrecúškami? Revolučné módne pravidlo: Do vášho