धर्म

17 अगस्त 2022 बुधवार राशिफल

मेष राशिफल

आज राशि स्वामी मंगल शुभ है। चन्द्रमा का इस राशि में प्रभाव मंगलकारी है। मकर का शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

 

वृष राशिफल

आज का दिन जॉब के लिए प्रोमोशन के समय का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल 

आज के दिन आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लोग जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

गुरु नवम, शनि मकर व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मेष  में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। विष्णु जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

इस राशि से भाग्यभाव में गोचर कर रहा चन्द्रमा  व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य द्वादश, चन्द्रमा मेष तथा गुरु सप्तम हैं। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाए। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। पीले फलों का दान करें।

तुला राशिफल 

चन्द्रमा सप्तम व सूर्य अपनी राशि सिंह में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। आज मेष व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल 

शनि तृतीय, चन्द्रमा मेष व पंचम गुरु है। आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

धनु राशिफल

आज सूर्य नवम व चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में शुभ व मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ व मसूर का दान करें।             

मकर राशिफल

सूर्य अष्टम व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि इसी में वक्री हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।                      

कुंभ राशिफल 

गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से तृतीय व्यवसाय में लाभ का योग बना रहे हैं। घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे। चन्द्रमा व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।                     

मीन राशिफल

शिक्षा में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज द्वादश भाव में है। इससे धार्मिक कार्य में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Výzva pre mozog: Nájdite slová Neobvyklá hádanka: Nájdite 3 Kde sú