धर्म

21 मई 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति ऊपर नीचे होगी, कभी अच्छा कभी बुरा सोचेंगे। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : कोर्ट कचहरी से बचें। व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात नकारात्मक साबित हो सकती है। थोड़ा सा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन आप भी डिस्टर्ब रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि : बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतन प्रभावी दिख रहा है। व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मकर राशि : धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : खर्च की अधिकता, नेत्र विकार, सिर दर्द, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, प्रेम, संतान में प्रॉब्लम, एक नकारात्मक समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button