धर्म

26 फरवरी 2022 शनिवार राशिफल

मेष राशिः आज आप का दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। मन उत्साह रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा और लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

वृष राशिः दिन में सावधान रहने की आवश्यकता है। मन में तमाम तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आपके फैसले का परिजन विरोध करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोचें। किए गए कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। फिजूल के खर्च बढ़ेंगे। दुर्घटना से सावधान रहें।

मिथुन राशिः दिन लाभप्रद है। प्रेमी भविष्य को लेकर फैसला करने पर विचार करेंगे। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। उत्तम भोजन सुख है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।

 

कर्क राशिः आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। विशेष व्यक्तियों संग महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में शामिल होंगे। परिवार के लिए अच्छा दिन बीतेगा। घर के डेकोरेशन में बदलाव करेंगे। कार्य के संबंध में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। मां से अच्छे संबंध रहेंगे।

सिंह राशिः दिन सामान्य रहेगा। पहले से निर्धारित कार्य की ओर ध्यान देंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे। विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

कन्या राशिः आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें ऐसा गणेशजी सूचन करते हुए कहते हैं। आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखिएगा। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचिएगा एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहिएगा।

तुला राशिः दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आनंद-प्रमोद में दिन बीतेगा। प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। किसी की ओर आपका मन अट्रैक्ट होगा। नए कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। अच्छा खान-पान का मन करेगा।

वृश्चिक राशिः आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य से भी अच्छा महसूस करेंगे। बीमारी से निजात मिलेगी। ऑफिस में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महिला मुलाकात करेंगे, जिसका साथ अच्छा फील करेंगे।

धनु राशिः आज बाहरी यात्रा और बाहर के खान-पान से बचें। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी लेकिन क्रोध पर संयम बरतें। मन में नकारात्मकता न लाएं वरना चीजें और बिगड़ सकती हैं। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

मकर राशिः दिन सामान्य रहेगा और मन में उलझन भरे सवाल आएंगे। परिवार के बीच भी मनमुटाव हो सकता है। वाणी में संयम रखें और शांति से सोचें। पुरानी बातों को न सोचें और न ही विचार करें। आज को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान में जीएं। हनुमान जी की आराधना करने से लाभ होगा। मन में सात्विक भावनाएं आएंगी।

कुंभ राशिः दिन सामान्य रहेगा। हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। दोस्तों संग हैंगआउट करेंगे।

मीन राशिः क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखें। किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों के मन में न आने दीजिएगा। शनिदेव की आराधना करें और पीपल में जल चढ़ाएं। गरीबों को दान दें और सुंदर कांड का पाठ करें। इससे शांति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button