धर्म

27 अगस्त 2022 शनिवार राशिफल

मेष राशिफल 

आज पंचम सूर्य व चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल 

सूर्य तृतीय जॉब के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व तृतीय चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल  

सूर्य इसी राशि से द्वितीय, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है। ऑफिस कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि में रहेंगे। इस राशि में गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

कन्या राशिफल 

सूर्य द्वादश व्यवसाय में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल  

सूर्य सिंह तथा चन्द्रमा लाभ भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें। पीपल वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक राशिफल  

सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्य में प्रगति देंगे। चन्द्रमा दशम तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल व मधु का दान करें।

धनु राशिफल 

आज चन्द्रमा भाग्यभाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। अपराजिता का फूल पास में रखें।              

मकर राशिफल

शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है।                      

कुंभ राशिफल 

सूर्य तथा चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। वृक्षारोपण शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व स्फेफ रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करना श्रेयष्कर है।              

मीन राशिफल 

सूर्य इसी राशि से खष्ठम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है जो कि घर व मकान का भाव है। बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Z 500 vrabci Odrasli pod stresom zaradi vprašanja Uganka za najbolj prebriste oci v 22 sekundah: