02 दिसंबर 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : बच्चों की किसी छोटी उपलब्धि से घर में हल्की सी खुशी फैल सकती है। आर्थिक रूप से स्थिरता महसूस होगी और किसी पुराने प्रयास का लाभ घर के माहौल को संतुलित करेगा। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई छोटा सा आयोजन दिन में व्यस्तता भी बढ़ाएगा। पारिवारिक जुड़ाव ही असली संपत्ति है।
वृष राशि : कार्य में आपकी मदद करके खुश करेंगे। घर का वातावरण नरम और सहज रहेगा। कोई पुरानी याद अचानक मन को भीगाएगी। आर्थिक मामलों में संतुलित सोच लाभ देगी। आज आप दूसरों की बात सुनकर भी बहुत कुछ समझेंगे। रिश्तों में कोमलता बढ़ेगी और छोटे मतभेद तुरंत मिटेंगे।
मिथुन राशि : लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता या तनाव दूर होगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं पर पैसा भी खर्च करने का कार्यक्रम बनेगा। आय की स्थिति बेहतर रहने से आर्थिक दिक्कतें भी हल होती जाएंगी। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
कर्क राशि : कार्यस्थल पर एकाग्रता और तेज निर्णय आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेंगे। कानून क्षेत्र, तकनीकी या प्रबंधन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को किसी जटिल फाइल को क्लियर करने का मौका मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट में आपकी राय निर्णायक मानी जाएगी। फ्रीलांस काम करने वालों को ग्राहक से स्पष्ट निर्देश मिलेंगे, जिससे गति बनेगी। कोई तबादला संबंधी सूचना अचानक मिल सकती है।
सिंह राशि : रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। पैतृक संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो उसे आसानी से हल किया जा सकता है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। कुछ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। उच्च अधिकारी की मदद आपके लिए सहायक साबित हो सकती है।
कन्या राशि : जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में काम करने वालों को तारीफ मिल सकती है। प्रबंधन या कानून क्षेत्र में किसी नई रणनीति से हल्का लाभ मिलेगा। किसी प्रशिक्षण या कार्यशाला की जानकारी आपकी दिशा साफ करेगी। व्यापार में छोटा सा सहयोग नई उम्मीद दे सकता है।
तुला राशि : विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। उचित मेहनत की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। बीमा और कमीशन संबंधी व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि : आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में सहायक रहेगी। संपत्ति की खरीद फरोख्त संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवारजनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम साथी के साथ घूमने जाने का मौका बन सकता है।
धनु राशि : कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे, इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें। इस समय किसी भी तरह का व्यवसायिक जोखिम लेने से भी परहेज करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने की भी आशंका है।
मकर राशि : कानून या प्रबंधन पेशेवरों को किसी पुराने केस या फाइल में राहत दिखेगी। फ्रीलांसर को नया असाइनमेंट मिलेगा। कला क्षेत्र वाले कुछ रचनात्मक चीजों में तारीफ पाएंगे। व्यापार में स्थिर लेकिन संतोषजनक बढ़त रहेगी। किसी सीनियर की प्रशंसा मनोबल बढ़ाएगी। नौकरी बदलने का मन बन सकता है।
कुंभ राशि : कारोबारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही और आलस न करें। आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरी पेशा लोगों को कोई अनचाही आधिकारिक यात्रा भी करनी पड़ेगी।
मीन राशि : प्रकृति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। निवेश को लेकर आपको कुछ जानकारियां मिलेंगी और फायदेमंद ही होंगी। अपनी योजना में परिवारजनों को भी जरूर शामिल करें। पढ़ाई लिखाई जैसी गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। ऑनलाइन तथा फोन के माध्यम से भी आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357


