
मेहतवाड़ा। सीहोर जिले केे मेहतवाड़ा में श्रीराम कथा चल रही हैै। कथा के पांचवेे दिन मालवा के प्रसिद्ध संत गोविंद जाने ने कथा में बताया कि सबसे अपना कनेक्शन काट लेना। समाज, रुपया, पैसा, परिवार यह सब दिखावे के हैं, लेकिन अपना कनेक्शन भगवान से मत कटने देना। आगे उदाहरण देते हुए सुंदर सी कथाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया। संत गोविंद जाने ने कहा कि विदुर ने भगवान से कनेक्शन नहीं कटनेे दिया। भगवान को आकर केले के छिलके खाने पड़े। शबरी ने राम से कनेक्शन नहीं कटने दिया। राम को भी मां शबरी को दर्शन देकर झूठे बेर खाने पड़े। जटायु, विभीषण, हनुमान, मीरा यह सभी भक्तों ने भगवान से कनेक्शन बनाए रखें। इसके परिणाम से आज हम कथाओं में उनके गुणगान करते हैं। बस आप भी अपना कनेक्शन भगवान से बनाए रखना। अंत में वही कनेक्शन काम आएगा और मोक्ष की प्राप्ति होगी। संत गोविंद जाने बड़े ही मार्मिक ढंग से कथाओं का संतों के साथ जोड़कर समाज को एकता के जूट में बांधने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें हमारे इष्ट बताते हैं कि किस प्रकार से समाज में समरसता लाएं। हम नीच से नीच लोगों को गले से लगाकर समाज में समरसता लाएं। जाति, भेद को मिटाकर सभी को गले लगाएं। जैसे राम ने केवट, निषाद, सबरी आदि को गले लगाया और उनको सम्मान दिया। पांचवे दिन कथा में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस मौैके पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह नागराज, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सोनकच्छ जनपद अध्यक्ष सूरत सिंह ठाकुर, भैरूलाल अटारिया, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह तालोद, बने सिंह अटरिया, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीपलरावां, धर्मेंद्र मैदा, खेड़ी चंद्र सिंह कटारिया, जगदीश चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल जैन, अमोद जैन, संदीप हाजीपुर, गोलू ठाकुर, युवराज ठाकुर, अभिजीत पटेल, गगन सिंह पटेल, कृष्णपाल, सुरेंद्र राठौर, सैफी पठान, मोहन मालवीय सहित बड़ी संख्या मेें लोग उपस्थित रहे।