05 फरवरी 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : गाडी या कोई कीमती चीज खरीदने का विचार है, तो दिन शुभ है। मेहमानों की आवभगत में समय जाएगा। घर आए लोगों के साथ जरूरी बातों पर चर्चा होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। ज्यादा सोचने के बजाय अपने काम शुरू करें। अभी बेवजह की यात्रा टालें। विद्यार्थियों के किसी काम में अटकाव आ सकता है। तनाव न लें, फिर से कोशिश करें।
वृषभ राशि : निवेश से जुड़े कामों पर ध्यान दें, फायदा मिल सकता है। मेहनत और काबिलियत से काम अच्छे से पूरे होंगे। कमाई बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। काम आराम से करें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। बच्चों की गलती पर गुस्सा करने के बजाय शांत रहकर समझाएं, वरना उनका आत्मविश्वास घट सकता है।
मिथुन राशि : आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पैतृक संपत्ति की समस्या हो तो अनुभवी लोगों की मदद से हल मिल सकता है। युवाओं को अपने काम में सफलता मिलेगी। कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में होंगे। बच्चों की किसी बात से मन खराब हो सकता है। घर में सुधार की जो योजना बनी थी, उस पर दोबारा सोच लें।
कर्क राशि : परिवार और धन के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी जरूरी काम में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। पुरानी योजना सफल हो सकती है। कुछ लोग आपकी सफलता से जल सकते हैं, आप शांत और सकारात्मक रहें। यात्रा का कार्यक्रम बने तो खर्च बढ़ सकता है। घर के कामों में योगदान देना जरूरी है।
सिंह राशि : आज नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं और काम ज्यादा रहेगा। आराम के बजाय काम पर ध्यान दें। जल्दी ही इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। जिद या अड़ने से मौका हाथ से निकल सकता है। मुश्किल में घबराने के बजाय समाधान खोजें। जरूरत से ज्यादा उधार न लें।
कन्या राशि : दिन मिला-जुला रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, मन खुश रहेगा। परिवार से जुड़े कामों में आपका योगदान रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिल सकता है। जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त में कागज अच्छी तरह जांच लें। अनुभवी लोगों की सलाह अनदेखी न करें। पैसों के फैसले खुद लें, दूसरों पर निर्भर न रहें।
तुला राशि : उन्नति का समय है। साहस और आत्मविश्वास बना रहेगा। रुका हुआ आय का स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है। काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। बीते दिनों की उथल-पुथल से आज राहत मिलेगी। आज लेन-देन टालें। छोटी बातों से परेशान न हों, हल निकालने की सोच रखें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सामाजिक गतिविधियों में अपनी छवि संभालकर रखें।
वृश्चिक राशि : असरदार और अनुभवी लोगों से मिलें तो मौका न गंवाएं। संपत्ति का विवाद किसी की मदद से सुलझ सकता है। प्रकृति के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। दोस्तों या नजदीकी रिश्तेदारों की बातों से अनजान न रहें। पीठ पीछे नुकसान का योग है। बदनामी से बचने के लिए अपनी बातें हर किसी को न बताएं।
धनु राशि : दिन ठीक रहेगा। उलझन में बड़ों की सलाह मदद करेगी। खासकर महिलाओं को अपनी मेहनत और काबिलियत से उपलब्धि मिल सकती है। यात्रा हो तो सामान की देखभाल खुद करें। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, पर अपना बजट संभालकर चलें। विद्यार्थी गलत संगति से दूरी रखें।
मकर राशि : दिन व्यस्त रहेगा। मेहनत से रुके काम बनेंगे। रिश्तों में मतभेद सुलझाने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का करियर की तैयारी पर ध्यान रहेगा।
छोटी बातों पर घबराना या गुस्सा करना ठीक नहीं। समस्या आए तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज किसी से वादा न करें, निभाना मुश्किल हो सकता है।
कुंभ राशि : आत्मविश्वास से काम करेंगे तो काम में सुधार होगा। तनाव से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत समस्या का हल निकलेगा, बस सही तरीके से प्रयास करें। नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं। जरूरी बातचीत या मीटिंग में बोलते समय सावधानी रखें, बाद में पछतावा हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
मीन राशि : असमंजस में अनुभवी लोगों की सलाह सही दिशा देगी। मनपसंद कामों में थोड़ा समय दें, ऊर्जा बढ़ेगी। यात्रा हो तो सामान का ध्यान रखें। अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। धैर्य से काम लें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। काम ज्यादा होने से व्यस्तता रहेगी।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

