धर्म

16 फरवरी 2025 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज समस्या की जड़ तक जाएंगे। समस्या का हल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। दुश्मन छिपकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। ज़मीन-जायदाद के सौदे करने का मन बनेगा, लेकिन पैतृक संपत्ति के मामलों में अभी और समय लग सकता है। खर्चों के लिए अपनी जमा पूंजी पर निर्भर रहना पड़ेगा।

वृष राशि : ग्राहकों से बातचीत में धैर्य रखना चाहिए। ये बात अच्छे से समझ लें कि बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता, इसलिए आलस्य छोड़ दें। पैसों के मामले में जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ होगा। खर्चे ज़्यादा रहेंगे, इसलिए बजट बनाकर चलें।

मिथुन राशि : इस राशि के जातक अपने लक्ष्य को पाने के लिए चतुराई से काम लेंगे। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में धोखा होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। इस धन को फिर से निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशि : इस राशि के जातक समस्या का पूरी तरह से समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे। पुराने प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू हो सकता है। मान-सम्मान पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि : इस राशि के जातक लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर में मन नहीं लगेगा, इसलिए यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। मशीनों से जुड़े काम करने वालों को सावधानी से काम करना चाहिए। आर्थिक रूप से समय बहुत अच्छा रहेगा।

कन्या राशि : इस राशि के जातकों को अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए अपनों की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना चाहिए। ऑनलाइन काम करने वालों को फायदा होगा। पैसा कमाने की इच्छा बढ़ेगी। ज़्यादा कमाई के लिए नए तरीके ढूंढेंगे।

तुला राशि : इस राशि के जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। खाद्य पदार्थों से जुड़ा व्यापार करने वालों को लाभ होगा। काम समय पर पूरा करने का तनाव रहेगा। पैसों से जुड़ी बातें गुप्त रखना बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों का पुराना यात्रा कार्यक्रम टल सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को धन लाभ तो होगा, लेकिन उतना ही खर्च भी हो जाएगा।

धनु राशि : व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापार बढ़ाने के मौके मिलेंगे। मुश्किल परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, बड़ा खर्चा हो सकता है। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा।

मकर राशि : इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत हैं। व्यापारियों को नया अनुबंध मिल सकता है।

कुंभ राशि : इस राशि के जातक कुछ नया और अलग करने की कोशिश करेंगे। वायरलेस उपकरणों से जुड़े काम करने वालों को तरक्की मिलेगी। आर्थिक रूप से समय बहुत अच्छा है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलना पसंद करेंगे।

मीन राशि : इस राशि के जातकों को नेतृत्व करने में सफलता मिलेगी। ग्रुप प्रोजेक्ट पूरे करने पड़ सकते हैं। अपनी परवाह न करते हुए दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। धन लाभ के लिए समय बहुत अच्छा है। कुछ लोगों को बच्चों से लाभ होगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button