धर्म

23 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: यदि आप व्यापारी हैं और दुकान पर बैठते हैं तो लेन-देन को लेकर सावधानी बरते। आज आपके किसी अपने के द्वारा पैसो में हेराफेरी करने का प्रयास किया जाएगा। इसलिए इस चीज़ को लेकर पहले से ही सावधान रहे।

वृषभ राशि: यदि आपका विवाह हो चुका है तो आज के दिन आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं, जिससे आगे चलकर परेशानी आएगी। ऐसे में अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे तथा अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दे।

मिथुन राशि: शिक्षकों से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो आपका करियर बनाने में सहायक होगा। यदि आप स्कूल में हैं तो आज के दिन आपको अपने सहपाठियों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपकी आधे-अधूरे प्रोजेक्ट्स में सहायता होगी।

कर्क राशि: सरकारी अधिकारी अपने काम पर विशेष ध्यान दे, क्योंकि उन्नति हो सकती है तथा वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिल सकता है। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे अन्यथा उनकी छवि नकारात्मक बन सकती हैं।

सिंह राशि: यदि आप कॉलेज में हैं तो अपनी शिक्षा को लेकर संशय की स्थिति में रह सकते हैं जो आपको अपने भविष्य के लिए सोचने पर विवश करेगा।कोई भी निर्णय अत्यंत गम्भीरता से लें।

कन्या राशि: मानसिक रूप से आपके मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा तथा पहले की अपेक्षा ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। चारो ओर सकारात्मक माहौल बना रहेगा जो आपके मन को और आनंदित करेगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके व्यापार के लिए अति-उत्तम हैं। यदि कोई काम अभी तक रुका हुआ था तो वह शुरू हो जायेगा जिसमे आपको लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन भी वापस आने के संकेत हैं। ऐसे में अपने चारो ओर विशेष ध्यान बनाए रखे तथा किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दे।

वृश्चिक राशि: कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने लिए ऐसे विषयों में रुचि लेंगे जो भविष्य में उनका मार्ग प्रशस्त करेगा। यदि आपकी शिक्षा पूर्ण हो चुकी हैं व नौकरी की तलाश में हैं तो आज नए अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में किसी अवसर को हाथ से न जाने दे तथा उस पर काम करे।

धनु राशि: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे जिससे उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। ऐसे समय में अपने सीनियर्स का मार्गदर्शन आपको उचित राह दिखा सकता हैं।

मकर राशि: यदि आपके विवाह को 10 वर्ष से कम का समय हुआ हैं तो आज के दिन आपको अपने पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता हैं जिससे मन खुश होगा। जिनके विवाह को 10 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका हैं उन्हें अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा तथा दोनों कही घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।

कुंभ राशि: यदि घर में किसी सदस्य के साथ आपका पुराना मतभेद चल रहा हैं तो वह आज के दिन समाप्त हो जाएगा व सभी के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। परिवार के लोगों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा सभी आपका सम्मान करेंगे।

मीन राशि: सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को अपने लिए नए क्षेत्र में हाथ आजमाने का अवसर मिलेगा, जिसमे वे रुचि भी लेंगे।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hledáte způsoby, jak lépe pečovat o svou zahradu a vytvářet z ní úrodné prostředí? Jestliže chcete vědět o nových metodách pěstování plodin, péči o rostliny a výhodách používání přírodních hnojiv, může vás zajímat náš článek o fermerských praktikách a lifestylových tipů pro zahrádkáře. Klikněte zde pro další informace. 7 fialových potravin, které byste měli jíst více: ovoce Jednoduchý a rychlý Jak udělat rizky šťavnatější: Slavní šéfkuchaři přidávají do mletého masa Zdravé stravování je důležité pro každého z nás. Pokud máte rádi čerstvé ovoce a zeleninu, určitě oceníte výhody vlastní zahrady. V našem článku o férmasrtví a zahradničení najdete užitečné tipy a triky, jak si vytvořit vlastní zahrádku plnou nádherných plodů. Sledujte náš článek a naučte se, jak pěstovat některé z nejoblíbenějších plodin s minimálním úsilím. Můžete si přečíst článek zde.