
मेष राशि : कामकाज में आज आप अपनी सफलताओं का आनंद लेंगे। प्रबंधन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा इनाम या सराहना मिल सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफे का बड़ा योग बन रहा है। आप जिस मुकाम के करीब पहुंचना चाहते थे, आज खुद को उसके बहुत पास महसूस करेंगे।
वृष राशि : दूसरों की निजी बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपने कामों पर एकाग्र रहें। समय उपलब्धियों वाला है, इसका भरपूर लाभ उठाना जरूरी है। किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से अच्छा परिणाम मिलेगा।
मिथुन राशि : कोई बेहतरीन व्यवसायिक अनुबंध मिल सकता है, जो फायदेमंद रहेगा। सरकारी कामों से जुड़े व्यवसाय में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क राशि : आप बाहरी शोर-शराबे से दूर रहकर अपनी आत्मा की आवाज सुनने की कोशिश करेंगे। परिवार में आपकी खामोशी को लोग गंभीरता से ले सकते हैं। आर्थिक फैसलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बहुत जरूरी है। यह समय नई योजनाएं शुरू करने से ज्यादा पुरानी गलतियों से सीखने का है।
सिंह राशि : आप अपने लक्ष्यों की ओर धीमी लेकिन लगातार गति से बढ़ेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन बचत और सुरक्षित निवेश के लिए अच्छा है। आपकी व्यावहारिकता और अनुशासन आज आपको हर काम में सफलता दिलाएंगे। जल्दबाजी की बजाय आज गुणवत्ता और काम को पूरा करने पर ध्यान दें।
कन्या राशि : आपकी निर्णय क्षमता और संयम की परीक्षा हो सकती है। प्रबंधन और टीम लीडिंग में आपकी कूटनीति काम आएगी। दफ्तर में चल रही खींचतान के बीच आप एक पुल का काम करेंगे। आईटी और कला क्षेत्र के लोग अपनी रचनात्मकता में नयापन लाएंगे।
तुला राशि : आज अचानक ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे। कुछ नई संभावनाएं भी आपका इंतजार कर रही हैं। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
वृश्चिक राशि : व्यवसाय से जुड़े किसी नए काम में अपनी सीमा के अंदर ही निवेश करें। हालांकि वित्तीय मामलों में कुछ सुधार आएगा। किसी भी तरह की पार्टनरशिप की योजना को आज स्थगित रखें। पहले उस पर और सोच-विचार करना जरूरी है।
धनु राशि : व्यवसाय में कुछ मंदी या घाटे जैसी स्थिति बन सकती है। इस समय स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। इससे आपको सही समाधान मिल सकता है। अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से किया गया काम उचित परिणाम देगा। नौकरी में सकारात्मक स्थायित्व बना रहेगा।
मकर राशि : व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उसका बारीकी से मूल्यांकन करना जरूरी है। वरिष्ठ लोगों के साथ संबंध खराब न करें। बदलते माहौल में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखना ही बेहतर रहेगा। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा और व्यवस्थित कार्यप्रणाली बनी रहेगी।
कुंभ राशि : अपने निजी जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। लाभदायक समय बना हुआ है। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे, जो सकारात्मक रहेंगे। आपके नेतृत्व में कोई खास काम पूरा होगा। बच्चों की किसी सकारात्मक गतिविधि से आप गर्व महसूस करेंगे।
मीन राशि : व्यापार में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कुछ नया करने की जरूरत है। छोटे-मोटे निवेश से लाभ मिलेगा और भविष्य में कारोबार में वृद्धि भी हो सकती है, लेकिन परिवार और कारोबार के बीच तालमेल बनाए रखना भी जरूरी होगा। विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690
