धर्म

25जनवरी 2022 मंगलवार का राशिफल

मेषः आज जाब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल हैं। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज छात्रों के कॅरियर में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।

वृष : बैंकिंग व मैनेजमेंट जाब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। पड़ोसियों से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आज आपको चुप रहना ही बेहतर होगा। आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।

 

मिथुन : आज शिक्षा के क्षेत्र में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट से सम्बद्ध जातकों का प्रोमोशन संभावित है। सायंकाल के समय आज आपको थकान व तनाव के कारण कुछ सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसी शिकायत हो सकती है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है।

कर्क : वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में लाभ होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति से बचें। आज आपको आंखों की समस्या हो सकती है।

सिंह : जाब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व भवन निर्माण से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने में चुनौती आ सकती है। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी।

कन्या : गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। जाब में सफलता से खुश रहेंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी डील को फाइनल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यभार में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जाब में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा।

तुला : आज पॉलिटिक्स में लाभ होगा। जाब में कर्क व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। जाब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज उनका धन दोगुना होकर वापस मिलेगा। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जाब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। आज आपको व्यवसाय के लिए किसी भी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु : व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जाब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा।

मकर : राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बैंकिंग व मैनेजमेंट जाब में प्रोमोशन संभव है। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्य पर फोकस रखना होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा।

कुंभ : आज आप व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र करियर में सफल रहेंगे। बैंकिंग व फाइनेन्स जाब में लाभ होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लेने का मन बनाया है, तो वह उस परीक्षा के लिए आज आवेदन कर सकते हैं। सेहत का विशेष खयाल रखें।

मीन : स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। जाब में प्रमोशन का मार्ग खुल सकता है। आईटी व टीचिंग जाब से सम्बद्ध लोगों को सफलता मिलेगी। जाब में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ परेशानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak se jednoduše zbavit komárů v kuchyni: stačí 1 kuchyňský Jak efektivně vyčistit kuchyňské dlaždice od mastnoty: Vynikající jídlo na slavnostní stůl z mletého masa: všichni Tři účinné Nečekané triky zkušených hospodyň: Jak žehlit linoleum žehličkou